ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाबांकीपुर उपचुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष लापता!, रोहित सिंह ने पूछा..तेजस्वी बाबू आप हैं कहां? वैशाली में सीएम सम्राट के हेलीकॉप्टर ने भरी देर से उड़ान, कुछ देर हवा में मंडराने से मचा हड़कंप1100 पेंशन निकालने गई महिला के खाते में दिखे 740 करोड़ रुपये, सदमे से बिगड़ी तबीयत, बोलीं..हार्ट पेशेंट रहते तो रतिये मर जाते बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगा

चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे चंद्रबाबू नायडू : शपथ ग्रहण समारोह की डेट हो गई तय

DESK: लोकसभा चुनाव में किंगमेकर बने चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने विधानसभा चुनाव में भी शानदार प्रदर्शन किया है। आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों में से तेलगू देशम पार्टी न

चौथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे चंद्रबाबू नायडू : शपथ ग्रहण समारोह की डेट हो गई तय
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: लोकसभा चुनाव में किंगमेकर बने चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी ने विधानसभा चुनाव में भी शानदार प्रदर्शन किया है। आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों में से तेलगू देशम पार्टी ने 135 सीटे हासिल की है। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू चौथी पार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। आगामी 12 जून को नायडू सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।


दरअसल, चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी अब एनडीए का हिस्सा है। लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। चंद्रबाबू नायडू को पहले 9 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेनी थी लेकिन नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के कारण नायडू के शपथ ग्रहण की तारिख को 12 जून तक बढ़ा दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी 9 जून को शपथ लेने जा रहे हैं ऐसे में चंद्रबाबू नायडू अब 12 जून को शपथ ले सकते हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चंद्रबाबू नायडू का शपथ ग्रहण समारोह आंध्रप्रदेश की नामित राजधानी अमरावती में आयोजित किया जा सकता है। चंद्रबाबू नायडू पहली बार साल 1995 में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे। 1995 और साल 2004 के बीच वे दो बार सीएम बने। इसके बाद 2014 में आंध्र प्रदेश का बंटवारा हो गया और नया राज्य तेलंगाना अस्तित्व में आया। 


नायडू तीसरी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने और 2019 तक अपनी सरकार चलाई। साल 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद जगन मोहन रेड्डी आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में चंद्रबाबू नायडू को लोगों का आशीर्वाद मिला और अब वह 12 जून को चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं।