BCCI Central Contract 2025: बिहार के 3 लाल BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल, अब हर साल मिलेंगे इतने करोड़ रुपए Bihar Crime News: अवैध संबंध में रोड़ा बना बेटा तो माँ ने उठाया खौफनाक कदम, मासूम की मौत के बाद इलाके में हड़कंप Bihar News: लोहे का गेट बना दो महिलाओं के लिए काल, दर्दनाक मौत के बाद गांव में पसरा मातम Pawan Singh Wife Jyoti Singh: पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कर दिया क्लियर! इस सीट से लड़ेंगी विधानसभा का चुनाव Pawan Singh Wife Jyoti Singh: पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने कर दिया क्लियर! इस सीट से लड़ेंगी विधानसभा का चुनाव Namo Bharat Train: बिहार की पहली ‘नमो भारत ट्रेन’ का फर्स्ट लुक, 24 अप्रैल को पीएम मोदी देंगे सौगात; जानिए.. क्या है खासियत Namo Bharat Train: बिहार की पहली ‘नमो भारत ट्रेन’ का फर्स्ट लुक, 24 अप्रैल को पीएम मोदी देंगे सौगात; जानिए.. क्या है खासियत Bihar Crime News: पार्टी में गए प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, बिहार के BJP नेता पर मर्डर करने का आरोप भ्रष्ट और लापरवाह अधिकारियों पर गिरेगी गाज, नीतीश सरकार के निशाने पर ये अधिकारी कल का दिन ऐतिहासिक: बिहार में पहली बार होने जा रहा एयर शो, आसमान में अद्भुत नजारा देखेंगे लोग
1st Bihar Published by: Updated Sat, 03 Apr 2021 06:24:17 PM IST
- फ़ोटो
DESK: खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है जहां नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर में आज सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गये हैं वही करीब 10 जवानों के घायल होने की सूचना है। सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की संभावना जताई जा रही है।
घटना की जानकारी देते हुए पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने बताया कि बीजापुर के तर्रेम क्षेत्र में हुए मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गये जबकि करीब 10 अन्य जवान घायल हैं। नक्सल प्रभावित क्षेत्र तर्रेम मेंं CRPF, DRG और STF के जवानों को नक्सल के खिलाफ अभियान में भेजा गया था लेकिन तभी नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षा बल ने जवाबी कार्रवाई की। इस घटना में कुछ नक्सलियों के भी मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से करीब 75 KM दूर जोन्नगुड़ा के जंगल में नक्सलियों की बटालियन नंबर एक के कमांडर दुर्दांत नक्सली हिड़मा के होने की सूचना मिलने पर शुक्रवार को बीजापुर व सुकमा से डीआरजी, कोबरा बटालियन और STF के 420 जवानों को सर्च ऑपरेशन पर भेजा गया था। जोन्नगुड़ा के जंगल में फोर्स की एक टुकड़ी के पहुंचते ही घात लगाए नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।
जिसके बाद सेना के जवानों ने भी फौरन मोर्चा संभाल लिया और जवाबी गोलियां बरसाने लगे। करीब तीन घंटे की लगातार फायरिंग के बाद भी रुक-रुककर गोलियां चलती रही। इस मुठभेड़ में डीआरजी के 4 और कोबरा के 1 जवान के शहीद हुए हैं। घायल जवानों को निकालने की कोशिश की जा रही है। जंगली इलाका होने के कारण इसमें काफी दिक्कते आ रही हैं।