1st Bihar Published by: SONU SHARAMA Updated Feb 06, 2020, 2:53:10 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR : घर से फरार प्रेमी जोड़ा पैसा निकालने के लिए बैंक पहुंचा, तभी किसी ने लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दे दी. खबर मिलते ही लड़की के परिजन बैंक आ पहुंचे और दोनों को पकड़ लिया. तभी लड़का भागने लगा और इसी दौरान बचने के लिए बैंक के छत से छलांग लगा दी.
मामला जिले के काजीमहमदपुर थाना इलाके के माड़ीपुर पावर हाउस के पास सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की है. बैंक में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने छत से छलांग लगा दी. आनन-फानन में बैंक के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है. घटना के बारे में काजीमहमदपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि 13 जनवरी को प्रेमी युगल घर से फरार हो गया था. लड़की के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की थी. पुलिस दोनों को खोज रही थी. इसी बीच गुरुवार को प्रेमी युगल बैंक में पैसे निकालने गए. तभी लड़की के परिजन भी बैंक पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया. इसी क्रम में लड़के ने छत से छलांग लगा दी.