ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

छपरा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई से लोगों में भारी आक्रोश, घर में घुसकर महिला और बच्चों को पीटने का आरोप

SARAN: छपरा में उत्पाद विभाग टीम ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान बच्चे, बूढे और महिलाओं को भी बुरी तरह पीटा गया। और घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शादी व

छपरा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई से लोगों में भारी आक्रोश, घर में घुसकर महिला और बच्चों को पीटने का आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SARAN: छपरा में उत्पाद विभाग टीम ने घरों में घुसकर तोड़फोड़ की। इस दौरान बच्चे, बूढे और महिलाओं को भी बुरी तरह पीटा गया। और घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। शादी वाले घर में भी उत्पाद विभाग की टीम ने जमकर तोड़फोड़ की। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से लोगों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। गुस्साएं लोगों ने मुख्य मार्ग को बुरी तरह से जाम कर दिया और उग्र प्रदर्शन किया। 


मामला छपरा के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मेहियां गांव का है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शराब की चेकिंग करने के लिए उत्पाद विभाग की टीम अचानक घर में घुस गयी और तोड़फोड़ करने लगी। पुलिस वालों ने घरवालों पर डंडा चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान घर के सदस्यों को बुरी तरह से पीटा गया। हद तो तब हो गई जब पिटाई के बाद घर में रखे फर्नीचर और अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिस घर में कल बारात जानी थी वहां आज पूजा पाठ चल रहा था वहां भी घुसकर शादी के सामानों को बिखेर दिया गया। 


यही नहीं शादी में आएं मेहमानों को भी पीटा गया। कई लोगों को गिरफ्तार करके पुलिस अपने साथ थाने ले गई है। पुलिस की इस रवैय्ये से गुस्साएं लोगों ने टोला चौक एनएच 722 और एनएच 19 के मिलन स्थल को बुरी तरह से जाम कर दिया और उग्र प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान लोगों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और अपने गुस्से का इजहार किया। 

छपरा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई से लोगों में भारी आक्रोश, घर में घुसकर महिला और बच्चों को पीटने का आरोप


छपरा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई से लोगों में भारी आक्रोश, घर में घुसकर महिला और बच्चों को पीटने का आरोप


छपरा में उत्पाद विभाग की कार्रवाई से लोगों में भारी आक्रोश, घर में घुसकर महिला और बच्चों को पीटने का आरोप

टैग्स