ब्रेकिंग
बिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांग‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानबिहार के कोचिंग संस्थानों पर हाई कोर्ट में PIL दायर, मानकों के उल्लंघन की जांच की मांग‘अगर कोई हम पर रिवॉल्वर तानता है तो उसे कैसे छोड़ा जा सकता है’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर फिर बोले जीतन राम मांझीभरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमान

नक्सलियों ने पुलिस टीम पर किया हमला, DSP का बॉडीगार्ड शहीद

CHAIBASA: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है. यहां पर नक्सलियों ने पुलिस पर हमला कर दिया है. इस हमले में डीएसपी का एक बॉडीगार्ड शहीद हो गया है. यह घटना चाईबासा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

CHAIBASA: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के चाईबासा से आ रही है. यहां पर नक्सलियों ने पुलिस पर हमला कर दिया है. इस हमले में डीएसपी का एक बॉडीगार्ड शहीद हो गया है. यह घटना चाईबासा के पोड़ाहाट जंगल की है. 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही थी. इस दौरान ही नक्सलियोंं ने छिपकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया है. इस हमले में एक ग्रामीण भी घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है. 

डीएसपी पर की फायरिंग

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने डीएसपी को निशाना बनाया था, लेकिन निशाना चूक गया और गोली उनके बॉडीगार्ड को लग गई है. इस हमले की जानकारी चाईबासा एसपी ने दी हैं. 

तीन नक्सली के मारे जाने से बौखलाए है नक्सली

28 मई को जवानों और नक्सलियों के बीच इस इलाके में मुठभेड़ हुई थी. इसमें जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया था. एक नक्सली हमले में घायल हो गया था. इस हमले के कारण ही इस इलाके में नक्सली बौखलाए हुए है. इस बीच इस इलाके में जवान आज सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इस दौरान ही नक्सलियों ने हमला किया है. 

टैग्स