1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 28, 2019, 2:31:50 PM
- फ़ोटो
SAMASTIPUR: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि बिहार को बाढ़ से राहत दिलाने के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की हालात पर पूरी नजर है. उन्होंने कहा कि अमित शाह ने बाढ़ के हालात से निबटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के अधिकारियों को खास हिदायत दी है साथ ही गृह विभाग के अधिकारियों की बैठक बुलाकर उन्हें हालात पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. अपने दूसरे कार्यकाल में दूसरी बार ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुन रहे उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने ट्रिपल तलाक मामले को लेकर विपक्षी पार्टियों के रवैये की जमकर आलोचना की. वहीं चंद्रयान के सफल प्रक्षेपण को लेकर उन्होंने वैज्ञानिकों को बधाई भी दी. समस्तीपुर से रमेश की रिपोर्ट