ब्रेकिंग
YouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौतYouTube देखकर पत्नी की कराई डिलीवरी, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम CM सम्राट चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, सिवान से रूपेश तिवारी गिरफ्तारमुजफ्फरपुर में 85 वर्षीय वृद्ध महिला की संदिग्ध मौत, बेटे-बहू पर हत्या और प्रताड़ना का आरोपपटना साइंस कॉलेज परिसर में बनेगा यूनिवर्सिटी ऑफ फिजिक्स एंड साइंसेज, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया ऐलानसऊदी अरब में अरामको का हेलिकॉप्टर क्रैश, 14 लोगों की दर्दनाक मौत

15 फरवरी से CBSE बोर्ड के एग्जाम, जारी हुआ एक्टिविटी कैलेंडर

PATNA : सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो सकती हैं। सीबीएसई ने अगले साल होने वाले परीक्षाओं को लेकर एक्टिविटी कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में 15

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो सकती हैं। सीबीएसई ने अगले साल होने वाले परीक्षाओं को लेकर एक्टिविटी कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में 15 फरवरी से परीक्षाओं को संभावित बताया गया है।

सीबीएसई की तरफ से 2019-20 के सेशन का एक्टिविटी कैलेंडर जारी किया गया है। इस कैलेंडर में बोर्ड की तरफ से आयोजित होने वाली परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों को भी शामिल किया गया है हालांकि सीबीएसई की ओर से बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल अलग से जारी किया जाएगा।

एक्टिविटी कैलेंडर के मुताबिक 2 मार्च से बोर्ड के मुख्य विषयों की परीक्षाएं हो सकती हैं। परीक्षा की शुरुआत में सभी सहायक और अन्य विषयों की परीक्षाएं आयोजित होती हैं। एक्टिविटी कैलेंडर के मुताबिक 15 जनवरी से 15 फरवरी के बीच बोर्ड के छात्रों का प्रैक्टिकल करा लिया जाएगा। इस बार प्रैक्टिकल एग्जाम होम सेंटर की बजाय दूसरे स्कूलों में लिया जाएगा।