Hindi News / news / CBI रेड बताकर बैंक में घुसे अपराधी, कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती

CBI रेड बताकर बैंक में घुसे अपराधी, कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती

1st Bihar Published by: Updated Aug 18, 2022, 2:45:49 PM

CBI रेड बताकर बैंक में घुसे अपराधी, कर्मचारियों को बंधक बनाकर डकैती

- फ़ोटो

DESK: घटना जमशेदपुर की है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े बैंक में घुसकर डकैती कर ली। चार नकाबपोश बदमाश सीबीआई की रेड बताकर इस घटना को अंजाम दिया है। घटना बैंक ऑफ़ इंडिया के मानगो ब्रांच की है। शातिरों ने बड़ी चालाकी से पहले सभी बैंक कर्मचारियों को बंधक बना लिया और डकैती कर फरार हो गए। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी फर्स्ट बिहार को मिली है, उसके मुताबिक़ चार नकाबपोश अपराधियों ने मिलकर ये डकैती की। घटना को अंजाम देकर सभी डकैत बड़ी आसानी से फरार हो गए। ये डकैत इतने शातिर थे कि पहले इन्होने खुद को सीबीआई वाले बताया और रेड के बहाने बैंक में घुस गए। वहां जाकर सभी करमचाइयों को बंधक बना लिया और फिर वहां रखे पैसों पर हाथ साफ़ कर दिया। 



सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है ताकि डकैतों से जुड़ा कोई सुराग मिल पाए और उनकी पहचान की जा सके।