ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ, निशांत कुमार पहली बार बने MLC, कहा..जिस सदन में मेरे पिता जी बैठते थे, वहां अब मैं बैठूंगा।भरत तिवारी एनकाउंटर केस: हत्या के आरोपी DSP राजेश शर्मा को नई पोस्टिंग, FIR के 7 दिन बाद मिला नया पदशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्ट

योगी सरकार को एक और झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफ़ा, पहुंच गये अखिलेश से मिलने

DESK : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका लगा है. स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब योगी कैबिनेट के और मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. दा

योगी सरकार को एक और झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफ़ा, पहुंच गये अखिलेश से मिलने
First Bihar
3 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को एक और झटका लगा है. स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद अब योगी कैबिनेट के और मंत्री दारा सिंह चौहान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. दारा सिंह मऊ जिले की मधुबन विधानसभा सीट से विधायक हैं. उन्होंने राज्यपाल को भेजी चिट्ठी में योगी सरकार पर आरोप भी लगाया है. उन्होंने लिखा है कि उत्तर प्रदेश सरकार दलितों, पिछड़ों और युवाओं की अनदेखी करती है.


दारा सिंह चौहान ने चिट्ठी में लिखा है कि, ''माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के मंत्रिमंडल में वन पर्यावरण और जन्तु उद्यान मंत्री के रूप में मैंने पूरे मनोयोग से अपने विभाग की बेहतरी के लिए कार्य किया, किन्तु सरकार की पिछड़ों, वंचितों, दलितों, किसानों और बेरोजगार नौजवानों की घोर उपेक्षात्मक रवैये के साथ-साथ पिछड़ों और दलितों के आरक्षण के साथ जो खिलवाड़ हो रहा है, उससे आहत होकर मैं उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देता हूं.''


योगी सरकार को एक और झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफ़ा, पहुंच गये अखिलेश से मिलने


दारा सिंह चौहान भी स्वामी प्रसाद मौर्य की राह पर चलते हुए इस्तीफा देने के तुरंत बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने चले गये. अखिलेश यादव ने दारा सिंह चौहान के साथ ट्विटर पर तस्वीर साझा की है और लिखा है कि ‘सामाजिक न्याय’ के संघर्ष के अनवरत सेनानी श्री दारा सिंह चौहान जी का सपा में ससम्मान हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन! सपा व उसके सहयोगी दल एकजुट होकर समता-समानता के आंदोलन को चरम पर ले जाएँगे… भेदभाव मिटाएँगे! ये हमारा समेकित संकल्प है! सबको सम्मान ~ सबको स्थान!


योगी सरकार को एक और झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफ़ा, पहुंच गये अखिलेश से मिलने


वहीं दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य ने उनसे फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की. उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, ''परिवार का कोई सदस्य भटक जाए तो दुख होता है. जाने वाले आदरणीय महानुभावों को मैं बस यही आग्रह करूंगा कि डूबती हुई नांव पर सवार होने से नुकसान उनका ही होगा. बड़े भाई श्री दारा सिंह जी आप अपने फैसले पर पुनर्विचार करिए.''


योगी सरकार को एक और झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने दिया इस्तीफ़ा, पहुंच गये अखिलेश से मिलने


बता दें कि इससे पहले मंगलवार को श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. मौर्य के इस्तीफे के बाद उनके करीबी माने जाने वाले तीन अन्य विधायकों ने भी बीजेपी से इस्तीफा दिया और मौर्य का साथ निभाने का दावा किया.

टैग्स