ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

CAA-NRC के खिलाफ हेमंत, CM पद की शपथ से पहले बोले- फिर से देश को कतार में नहीं खड़ा किया जा सकता

RANCHI: अब से थोड़ी ही देर में झारखंड में शपथ ग्रहण करने के साथ ही हेमंत सोरेन की सरकार अस्तित्‍व में आ जाएगी।दोपहर दो बजे हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। सीएम पद की शपथ से पहले हेमें

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

RANCHI: अब से थोड़ी ही देर में झारखंड में शपथ ग्रहण करने के साथ ही हेमंत सोरेन की सरकार अस्तित्‍व में आ जाएगी।दोपहर दो बजे हेमंत सोरेन सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। सीएम पद की शपथ से पहले हेमेंत सोरेन ने देश में सीएए और एनआरसी पर मचे बवाल के बीच अपना भी विरोध दर्ज किया है। 

हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर एनआरसी और सीएए पर कहा कि एनआरसी लागू करने योग्य नहीं है, जबकि पूरा देश सीएए के खिलाफ है। देश आर्थिक संकट से गुजर रहा है, ऐसे में लोगों को फिर से कतार में खड़ा नहीं किया जा सकता।

हेमंत सोरेन ने नोटबंदी का जिक्र करते हुए लिखा कि नोटबंदी के चलते कई लोगों की जान चली गई। इसकी क्या आवश्यकता है। खोए हुए जीवन की जिम्मेदारी कौन लेगा, जबकि सीएए के विरोधों को भी सरकार पुलिस के माध्यम से शांत करना चाह रही है। यह लोकतंत्र नहीं है। 

बता दें कि हेमंत सोरेन झारखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। हेमंत के अलावा कांग्रेस पार्टी के आलमगीर आलम, रामेश्वर उरांव और राजद के सत्यानंद भोक्ता भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा। आम से लेकर खास लोग इस समारोह में हिस्सा लेंगे। शपथग्रहण समारोह में विपक्षी एकता भी देखने को मिलेगी।


टैग्स