ब्रेकिंग
भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूत

बिहार: दबंगो ने खेत में बिछाया था बिजली का तार, चपेट में आने से युवक की हुई मौत; पुलिस के आने से पहले हटाया सबूत

BUXAR: बिहार के बुक्सार से खबर आ रही है जहां एक युवक की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह खेतों के रास्ते अपने गांव जा रहा था, लेकिन गांव पहुंचने से

बिहार: दबंगो ने खेत में बिछाया था बिजली का तार, चपेट में आने से युवक की हुई मौत; पुलिस के आने से पहले हटाया सबूत
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

BUXAR: बिहार के बुक्सार से खबर आ रही है जहां एक युवक की बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि वह खेतों के रास्ते अपने गांव जा रहा था, लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही करंट लगने से उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.


यह घटना जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिहार गांव के बधार का है. मृतक की पहचान औद्योगिक थाना क्षेत्र के जगदरा गांव का निवासी 42 वर्षीय विद्यानंद पांडेय से हुई है. गांव वालों ने बताया कि गांव के ही एक दबंग के द्वारा खेतों में बिजली का नंगा तार बिछाया गया. और मौत के बाद उसे हटा दिया गया. जब गांव वाले शौच करने बधार में गए तो शख्स बिजली की तार में सटा हुआ था और उसके शरीर से धुंआ निकल रहा था. 


गांव वालों के अनुसार पुलिस के आने से पहले ही दबंग ने शव को वही छोड़कर बिजली का तार  हटवा दिया. वही पुलिस का भी यही मानना है कि करंट लगने से ही मौत हुई है लेकिन वहां कोई बिजली की तार नहीं मिली है.


जानकारी के अनुसार जिले के बलिहार गांव के रहने वाला एक दबंग के द्वारा कई दिनों से खेत में नीचे नीचे बिजली का तार बिछाया गया था. लोगों को इस बात की सूचना थी लेकिन डर से कोई कुछ बोल नहीं रहा था. इसी बीच आज विद्यानंद पांडेय उसी रास्ते से अपने गांव जा रहे थे. इसी क्रम बिजली की तार की चपेट में आने झुलसकर उनकी मौत हो गई.

टैग्स