ब्रेकिंग
Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर✦Bihar News: पुलिस दीदी से भिड़ गया युवक! बीच सड़क धक्का-मुक्की के बाद बरसाए थप्पड़, VIDEO वायरल✦Bihar Flood: गंडक का रौद्र रूप! कई गांव डूबे, टूटे बांध और बंद हुआ सड़क संपर्क; अब वायुसेना संभालेगी मोर्चा✦बिहार MLC चुनाव में महागठबंधन में दरार ! अब RJD के खिलाफ कांग्रेस ने 4 सीटों पर उतारे उम्मीदवार✦महाराष्ट्र के रायगढ़ में बड़ा हादसा, समुद्र में डूबे पुणे के 8 छात्र, पिकनिक मनाने बीच पर पहुंचा था 48 बच्चों का ग्रुप✦खाने का बकाया पैसे मांगने पर होटल मालिक की पिटाई, 20 लोगों को लेकर दुकान में पहुंचे ग्राहक, CCTV में कैद हुई घटना की तस्वीर

अभी-अभी : बक्सर में क्रिमिनलों ने एक शख्स को सरेआम मारी गोली, अपराधियों ने सर्किट हाउस के पास की ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग

BUXAR : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने के नाम नहीं ले रहा है. सूबे में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. जहां ओर पटना में आलाधिकारी लॉ एंड आर्डर की स्थितियों क

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BUXAR : बिहार में बढ़ते अपराध का ग्राफ गिरने के नाम नहीं ले रहा है. सूबे में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. जहां ओर पटना में आलाधिकारी लॉ एंड आर्डर की स्थितियों की समीक्षा कर रहे हैं. वहीं, दूसरी ओर अपराधी अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर से जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात जिले के नगर थाना इलाके की है. जहां सर्किट हाउस के पास अपराधियों ने एक युवक को सरेआम गोली मार दी. अपराधी देर शाम युवक को गोली मारकर मौके से फरार हो गए. वारदात की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक युवक कहीं जा रहा था. तभी बाइक सवार अपराधियों ने उसे गोली मार दी. जख्मी युवक की पहचान अमन राज गुप्ता के रूप में की गई है. जख्मी युवक ने बताया कि 3 की संख्या में अपराधी आये थे. उन्होंने तक़रीबन 5 रांउड फायरिंग की और फिर मौके से भाग निकले. 


जिला अतिथि गृह के पास इस बड़ी वारदात के बाद से लोगों की भीड़ जमा हो गई. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले  की जा रही है. परिजनों और आस-पास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. जख्मी युवक से भी घटना को लेकर जानकारी ली जा रही है. अपराधियों की पहचान की गई है. युवक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.