ब्रेकिंग
पटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलावपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेE20 विवाद पर पहला अहम फैसला, कंज्यूमर फोरम ने वाहन मालिक को दी बड़ी राहत; कार कंपनी को करना होगा यह कामIRCTC का बड़ा अपडेट! अब बिना कैप्चा मिनटों में बुक होगी ट्रेन टिकट, जानिए 4 नए बदलाव

PM राहत कोष में अश्विनी चौबे ने दिया 1 करोड़ रुपए, बोले- बक्सर में तैयार होगा कोरोना इमरजेंसी केयर यूनिट और आइसोलेशन वार्ड

PATNA: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने सांसद निधि कोष से प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपए एवं वेतन मद से पीएम केयर फंड में 1 लाख

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने अपने सांसद निधि कोष से प्रधानमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपए एवं वेतन मद से पीएम केयर फंड में 1 लाख रुपए कोरोना से लड़ने के लिए दिया है. अपने संसदीय क्षेत्र को 1.50 करोड़ रुपए की धन राशि सांसद निधि कोष से नोवल कोरोना वायरस से बचाव आदि के लिए तथा  चिकित्सा उपकरण एवं अन्य सामग्री सहित सभी आवश्यक कदम उठाने के लिए तत्काल निर्गत करने की अनुशंसा की है.

कोरोना इमरजेंसी केयर यूनिट बनेगा जल्द

चौबे ने कहा कि विशेष प्रयास से बक्सर जिले में कोरोना इमरजेंसी केयर यूनिट की स्थापना जल्द की जाएगी. बक्सर और डुमरॉव सहित जहां पर जिला प्रशासन को आवश्यकता होगी. वहां यह यूनिट स्थापित की जाएगी. पहले चरण में यह बक्सर एवं डुमराव में होगा. इसके बाद आवश्यकता अनुसार अन्य जगहों पर भी इसकी व्यवस्था की जाएगी. सांसद निधि कोष एवं एसजेवीएनएल के जन कल्याण कोष से इसकी स्थापना की जाएगी. चौबे ने एसजेवीएनएल के सीएमडी से बातचीत कर इस ओर कदम उठाने की पहल की थी. 

केयर यूनिट बन जाने से बक्सर संसदीय क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी. एसजेवीएनएल जिले में 50 आइसोलेशन बेड की आपूर्ति कर रहा है. जिसमें से 30 जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुका है. जिले में बन रहे आइसोलेशन वार्ड में इन बेड को रखा जायेगा.

टैग्स