ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

BPSC TRE 3: शिक्षक भर्ती पर बड़ा अपडेट! 87 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, शिक्षा विभाग ने भेजी रिक्तियां

PATNA : बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षा विभाग एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अधीन होने वाली शिक्षक बहाली के आवेदन तिथि

  BPSC TRE 3: शिक्षक भर्ती पर बड़ा अपडेट! 87 हजार पदों पर होगी नियुक्ति, शिक्षा विभाग ने भेजी रिक्तियां
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA :  बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने शिक्षा विभाग एवं अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के अधीन होने वाली शिक्षक बहाली  के आवेदन तिथि को विस्तार कर दिया है। इसको लेकर बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा (टीआरई) -3 के परीक्षा नियंत्रक ने अधिसूचना जारी कर दी है। आयोग की ओर से पूर्व में विलंबर शुल्क के साथ रजिस्ट्रेशन एवं भुगतान के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 25 फरवरी निर्धारित की थी। अब संशोधित करते हुए बिना विलंब शुल्क के साथ 26 फरवरी निर्धारित कर दिया गया है।


वहीं, बीपीएससी ने तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति के लिए विषयवार रिक्तियां शुक्रवार को जारी कर दी। इस चरण में 87774 पदों पर बहाली होगी। इनमें पहली से पांचवीं कक्षा (प्राथमिकी) में 28216, छठी से आठवीं (मध्य) में 19645, 9वीं से 10वीं (माध्यमिक) में 16970 और 11वीं से 12वीं (उच्च माध्यमिक) में 22373 पद सृजित किये गए हैं। इसके अलावा विशेष शिक्षकों के लिए 65 पद सृजित हुए हैं। प्राथमिक कक्षाओं में पुरुषों के लिए 15359 और महिलाओं के लिए 12567 पद आरक्षित हैं। जबकि मध्य में पुरुषों के लिए 11007 और महिलाओं के लिए 8638 पद आरक्षित किये गए हैं।


मालूम हो कि, तीसरे चरण में अब तक चार लाख 34 हजार अभ्यर्थियों ने पंजीयन कराया है। वहीं 4 लाख 20630 से अधिक अभ्यर्थियों ने पैसा जमा कर दिया है। अंतिम रूप से परीक्षा में शामिल होने के लिए अब तक 4 लाख 5 हजार से अधिक ने फॉर्म भरा है। आयोग के सचिव रवि भूषण ने बताया कि शिक्षा विभाग से रिक्तियां प्राप्त हो गई हैं। आवेदन की तिथि अब नहीं बढ़ाई जाएगी। 


बता दें कि, इन रिक्तियों के लिए बीपीएससी द्वारा सात फरवरी से ही आवेदन लिया जा रहा है। परीक्षा की तिथि भी पहले से निर्धारित है। तीसरे चरण की बहाली के लिए परीक्षा 7 से 17 मार्च के बीच अलग-अलग चरणों में होगी। परीक्षा से एक सप्ताह पहले प्रवेशपत्र जारी कर दिया जाएगा।