1st Bihar Published by: 9 Updated Jul 16, 2019, 2:33:39 PM
- फ़ोटो
PATNA: 64वीं बीपीएससी की मुख्य परीक्षा में राज्यपाल की भूमिका पर सवाल पूछने के मामले पर बीपीएससी ने खेद जताया है. साथ ही ऐसे प्रश्न पत्र सेट करने वाले को काली सूची में डालने का निर्देश दिया है.
बीपीएससी ने यह स्वीकार किया है कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति के संबंध में इस तरह का सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए. बता दें कि बीपीएससी की जेनरल स्टडीज के दूसरे पेपर में सवाल था- 'भारत में राज्य की राजनीति में राज्यपाल की भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिए, विशेष रूप से बिहार के संदर्भ में. क्या वह केवल एक कठपुतली है? इसी सवाल को लेकर प्रश्नपत्र पर सवाल उठाए जा रहे हैं.
इस सवाल के बाद लोगों ने क्वेश्चन पेपर सेट करने वालों पर सवाल उठाए साथ ही बीपीएससी से इस मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की जाने लगी.
पटना से राजन की रिपोर्ट