ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

BPSC पेपर लीक : DSP रंजीत रजक गिरफ्तार, एसआईटी को मिले कई सबूत

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) पेपर लीक मामले में बड़ी कारवाई की गई है. इस वक्त जो ताजा जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक डीएसपी रंजीत रजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। रजक बिह

BPSC पेपर लीक : DSP रंजीत रजक गिरफ्तार, एसआईटी को मिले कई सबूत
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) पेपर लीक मामले में बड़ी कारवाई की गई है. इस वक्त जो ताजा जानकारी सामने आ रही है, उसके मुताबिक डीएसपी रंजीत रजक को गिरफ्तार कर लिया गया है। रजक बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस-14 में तैनात हैं। जांच कर रही एसआईटी की टीम ने सोमवार को हिरासत में लिया था, और उनसे लंबी पूछताछ की थी। इस दौरान एसआईटी को डीएसपी के खिलाफ कई सबूत हाथ लगे। इसके बाद कल यानी मंगलवार को डीएसपी रंजीत रजक को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि रजक पर पहले से भी कई मुक़दमे चल रहे हैं। 



आपको बता दें, DSP रंजीत रजक को ईओयू के मामले में चार्जशीटेड किया गया है। उनपर कई गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि उन्होंने एसएससी परीक्षा की ओएमआर शीट को निकालकर खाली छोड़ी गई जगहें भरकर परिणाम को प्रभावित किया है। उनके अलावा 20 अन्य लोग भी नामजद आरोपी हैं। 



पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी शक्ति कुमार की गिरफ्तारी के बाद डीएसपी रंजीत रजक की संदिग्ध भूमिका के बारे में जानकारी मिली थी। शक्ति से पूछताछ में एसआईटी को डीएसपी के खिलाफ कई सबूत हाथ लगे,  जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। जब उनसे सवाल पूछे जा रहे थे तब वे जांच में बाधा डालने लगे। मंगलवार को टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल टीम अन्य बिन्दुओं पर भी जांच कर रही है।

टैग्स