ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

BPSC: पटना के बापू परीक्षा केंद्र में हुए हंगामे में 2 की संलिप्तता आई सामने, दोनों से पूछताछ जारी, समस्तीपुर और रोहतास के रहने वाले हैं युवक

PATNA: 13 दिसंबर 2024 को 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (PT) पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर में आयोजित किया गया था। परीक्ष

BPSC: पटना के बापू परीक्षा केंद्र में हुए हंगामे में 2 की संलिप्तता आई सामने, दोनों से पूछताछ जारी, समस्तीपुर और रोहतास के रहने वाले हैं युवक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: 13 दिसंबर 2024 को 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की प्रारंभिक परीक्षा (PT) पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित बापू परीक्षा परिसर में आयोजित किया गया था। परीक्षा के दौरान अज्ञात लोगों ने हंगामा मचाया था। इस संबंध में अगमकुआ थाने में 14 दिसंबर को कांड संख्या-1058/24 दर्ज की गई थी। 


पुलिस उप महानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया था। वही बापू परीक्षा परिसर के केंद्राधीक्षक द्वारा सी०सी०टी०वी० फुटेज एवं अन्य दस्तावेज पुलिस को उपलब्ध कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया था। पूछताछ के लिए दोनों को अगमकुआं थाने पर लाया गया था। 


दोनों की पहचान समस्तीपुर के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बही नवादा निवासी अवधेश पांडेय के 31 वर्षीय पुत्र अश्विनी कुमार उर्फ सुमन और रोहतास के परसथुआ निवासी मोरा युसुफ के बेटे मो० फैयाज इदरीषी के रूप में हुई है। एक को समस्तीपुर तो दूसरे को रोहतास से पकड़ा गया। BPSC परीक्षा के दौरान किये गये हंगामा के संबंध में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद की गई जांच में दो व्यक्तियों की स्पष्ट संलिप्तता के Video साक्ष्य के रूप में मिले हैं।


 BPSC द्वारा प्रदान की गई लिस्ट में भी अन्य दो परिक्षार्थियों से पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिये गये व्यक्तियों से BPSC परीक्षा के दौरान हुए हंगामे की पृष्ठभूमि में किसी प्रकार के अपराधिक षड्यंत्र के संबंध में तथा विभिन्न कोचिंग संचालकों की संलिप्तता के विषय में भी तकनीकी अनुसंधान और पूछताछ जारी है। 


इसके अलावे 18.12.2024 से गर्दनीबाग में किये जा रहे धरना-प्रदर्शन में पूर्व में जिस तरह व्यवधान उत्पन्न किया गया था उसी प्रकार 04 जनवरी को आयोजित BPSC RE-EXAM में व्यवधान उत्पन्न करने के संबंध में कई कोचिंग संचालकों द्वारा अनेक छात्रों को भडकाएं जाने की सूचना मिली है। पुलिस इस अपराधिक षड्यंत्र के संबंध में भी इस कांड के अन्तर्गत अनुसंधान एवं आवश्यक कार्रवाई करेगी।

टैग्स