ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

प्याज लदा पिकअप वैन पलटा, घायल ड्राइवर को बचाने के बदले लूटने की मची लोगों में होड़

BOKARO: तेज रफ्तार पिकअप वैन सड़क पर पलट गया. गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. लेकिन लोग ड्राइवर को निकालने के बदले प्याज लूटने में लगे रहे. ड्राइवर दर्द से परेशान और करा

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BOKARO: तेज रफ्तार पिकअप वैन सड़क पर पलट गया. गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. लेकिन लोग ड्राइवर को निकालने के बदले प्याज लूटने में लगे रहे. ड्राइवर दर्द से परेशान और कराहता रहा. यह घटना बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र के कमलापुर गांव की है.

कुछ देर में लूट लिए 3 लाख रुपए का प्याज

प्याज वाली गाड़ी पलटने की जैसे ही लोगों को खबर लगी आसपास के लोग सड़क पर पहुंचने लगे. महिला, पुरूष और बच्चे पहुंचे और प्याज लूटने लगे और कुछ देर में ही 3 लाख रुपए का प्याज लूट ले गए. प्याज लूट की घटना के बाद कुछ लोग मदद के लिए आगे आए और ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकालकर हॉस्पिटल भेजा. ड्राइवर का एक हाथ इस हादसे में टूट गया है.

रांची से लेकर जा रहा था बोकारो

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पिकअप वैन रांची से प्याज लेकर बोकारो जा रहा था. इस दौरान रास्ते में कमलापुर गांव के पास सामने से तेज रफ्तार आ रही गाड़ी के कारण गाड़ी से ड्राइवर कंट्रोल खो दिया. जिसके कारण गाड़ी सड़क किनारे पलट गया. घायल ड्राइवर रामगढ़ का रहने वाला हैं. बता दें कि इससे पहले भी देश में कई जगहों पर प्याज लूटने की घटना सामने आ चुकी है.