ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

ब्लू से केसरिया रंग में बदली वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

DESK: भारत में बनी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का कलर चेंज किया गया है। पहले ब्लू रंग में इसे उतारा गया था लेकिन अब यह केसरिया रंग में दिखेगा। इस बात की जानकारी रेल मंत्री

ब्लू से केसरिया रंग में बदली वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: भारत में बनी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का कलर चेंज किया गया है। पहले ब्लू रंग में इसे उतारा गया था लेकिन अब यह केसरिया रंग में दिखेगा। इस बात की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। बता दें कि अभी तक जितने भी वंदे भारत ट्रेन  शुरू किया गया है इन सभी का रंग ब्लू  है। लेकिन अब इसे केसरिया का रुप दिया गया है।


  वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है। अब केसरिया रंग के 28 रैक वाली वंदे भारत ट्रेन का निर्माण भी यही किया जा रहा है। अभी तक 27 रैक तैयार किये जा चुके हैं। शनिवार को रेल मंत्री ने चेन्नई में स्थित इंटीग्रल फैक्ट्री का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये। 


वंदे भारत ट्रेन की तस्वीर शेयर करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत की 28वीं रैक का कलर बदल दिया गया है। अब यह केसरिया में दिखेगा जो राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से प्रेरित है। इसे हरेक राज्य में चलाने का संपल्प देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन का किराया अधिक है जिसके कारण सीटे फुल नहीं हो रही है। महंगा होने के कारण लोग इस ट्रेन में सफर करना नहीं चाहते हैं। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन का किराया कम करने का फैसला लिया है। 


एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 25 प्रतिशत किराया कम करने का ऐलान किया गया है। लेकिन यह उन रेल मार्गों पर होगा जहां पिछले एक महीने से आधी सीटें खाली रह गयी थी। भाड़ा अधिक रहने के कारण लोग अन्य ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं और वंदे भारत की सीटे खाली रह जा रही है। ऐसे वंदे भारत ट्रेन का किराया 25 फीसदी कम किया जाएगा। बता दें कि अभी कुल 25 वंदे भारत ट्रेनों को देश में चलाया जा रहा है। जिसमें हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है।   

ब्लू से केसरिया रंग में बदली वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी


ब्लू से केसरिया रंग में बदली वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी


ब्लू से केसरिया रंग में बदली वंदे भारत ट्रेन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी


टैग्स