ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरा रद्द, अब 24 जून के बदले इस दिन होगा आगमन; अमित शाह का कार्यक्रम तय

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरा रद्द कर दिया गया है। 24 जून को बिहार नहीं आ रहे हैं। इस बात की जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरा रद्द, अब 24 जून के बदले इस दिन होगा आगमन; अमित शाह का कार्यक्रम तय
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरा रद्द कर दिया गया है। 24 जून को बिहार नहीं आ रहे हैं। इस बात की जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने दी है। हालांकि, इसके अगामन की अगली तारीख तो नहीं बताया गया है लेकिन अनुमानित समय बता दिया गया है। 


बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 24 जून को झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन करने वाले थे, लेकिन अब यह कार्यक्रम पोस्टपोंड कर दिया गया है। इसके कार्यक्रम की अगली तारीख जल्द ही बताया जाएगा। वहीं, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद  तावड़े ने बताया कि- नड्डा जी का कार्यक्रम पोस्टपोंड हुआ है, उनको किसी दसूरे राज्यों में जाने की जरूरत पड़ रही है। तो वहां से लौटने के बाद अगले सप्ताह वो बिहार आएंगे। 


इसके आलावा गृह मंत्री अमित शाह 29 जून को मुंगेर आएंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करेंगे। इन दोनों नेताओं का लोकसभा प्रवास कार्यक्रम को लेकर दोनों नेताओं का आगमन हो रहा है। वैसे भी  जून महीने में भाजपा की बेहद अधिक सक्रियता दिखने वाली है। बीजेपी के तमाम सांसद, विधायक, विधान पार्षदों को निर्देश दिया गया है कि वो 20 से 30 जून के बीच अपने-अपने क्षेत्र के एक बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे और स्थानीय लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को गिनाएंगे। 


इधर, 23 जून को पटना में विपक्ष की बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल व विपक्षी दलों के शीर्ष के अन्य कई कद्दावर नेता शामिल होने जा रहे हैं। इसके बाद अमित शाह और नड्डा का बिहार दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।