1st Bihar Published by: Updated Oct 02, 2020, 7:58:43 AM
- फ़ोटो
PATNA: बीजेपी नेता राजेश कुमार झा उर्फ राजू बाबा की हत्या अपराधियों ने गुरुवार की सुबह कर दी, हत्या के बाद अपराधियों ने उनके अंगूठे का निशाना भी लिया है. उनके अंगूठे पर स्याही लगा हुआ है. उससे पुलिस को शक है कि किसी पेपर पर साइन कराया है. जिसपर वह साइन नहीं करना चाहते थे. अपराधियों ने गुरुवार की सुबह बेउर थाने के तेज प्रतापनगर स्थित सीताराम मैरेज हॉल के पास हत्या कर दी थी.
कई सालों से कर रहे थे जमीन का कारोबार
राजू बाबा कई सालों से तेजप्रताप नगर में रहते हुए जमीन का धंधा करते थे. इस धंधे से पैसे भी बहुत कमाया था. तेजप्रताप नगर में उनका दो पांच मंजिला मकान है. एक मकान हाल ही बनवाए थे. इसके अलावे उनका एक और घर तेजप्रताप नगर में ही है. वह मूल रूप से सीतामढ़ी के खड़गा बसंत गांव के रहने वाले थे.
साले ने दी थी धमकी
बताया जा रहा है कि राजू बाबा का साला चंदन कुमार से उनका कुछ दिन पहले ही विवाद पैसे को लेकर हुआ था. चंदन ने जमीन को लेकर 15 लाख रुपए दिया था. इसको लेकर एक माह पहले ही दोनों के बीच विवाद भी हुआ था. बात इतनी बढ़ गई की साले ने देख लेने की धमकी तक दे डाली थी.
दो बच्चों की मां से की थी शादी
राजू बाबा के बारे में बताया जा रहा है कि 2006 में उन्होंने शादीशुदा एक महिला के साथ लव मैरिज किया था. शादीशुदा के 2 बेटे शादी के दौरान थे. शादी के बाद दो जुड़वा बेटी हुई है. दोनों बच्चे दिल्ली में रहते हैं. जबकि पत्नी और बच्ची तेजप्रताप नगर में उनके साथ रहते थे. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटनास्थल से पुलिस ने सीसीटीवी फूटेज बरामद किया है उसमें दो अपराधियों दिखे हैं. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.