Hindi News / news / भाजपा नेता के घर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

भाजपा नेता के घर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Aug 12, 2020, 11:09:13 AM

भाजपा नेता के घर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

NAWADA : लॉकडाउन के दौरान नवादा में हर दिन चोरों का उत्पात देखने को मिल रहा है. ताजा मामला शहर के स्टेशन रोड का है, जहां मंगलवार की रात   भाजपा नेता अनिल मेहता के घर में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया. 

चोरों ने उनके अलमीरा को तोड़ दिया और उसमें रखे जेवरात समेत अन्य सामान को गायब कर दिया है.  भाजपा नेता के पिता केशव प्रसाद ने बताया कि बेटा व बहू बाहर गए हुए हैं. सुबह में घर का नौकर छोटू उनके कमरे में गया तो देखा कि खिड़की में लगा जाली कटा हुआ है और कमरे में रखे अलमीरा का लॉक खुला हुआ है. 

लॉकर भी खुला हुआ है. नौकर ने आकर इसकी जानकारी दी तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो सारा सामान गायब था.  नेता के पिता ने कहा कि बेटा-बहू के आने के बाद ही पता चलेगा कि  लॉकर और अलमीरा में क्या-क्या रखा हुआ था. 

बता दें कि एक दिन पहले ही डोभरा पर मोहल्ले में किराना व्यवसायी सत्यानंद प्रसाद के घर डकैती हुई थी, और अपराधियों ने उनके पुत्र रौशन कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी थी. व्यवसायी को भी मारपीट कर अधमरा कर दिया गया था.