Bihar food safety : मोकामा शादी रिसेप्शन में सड़े हुए पनीर-रसगुल्ला से 500 लोग बीमार, खाद्य विभाग ने जारी की जांच रिपोर्ट Bihar News: बारात से लौट रही कारों की आपस में भीषण टक्कर, एक की मौत; कई गंभीर रूप से घायल Bank Escort Service Bihar : अब बैंक से 50 हजार से अधिक राशि निकालने पर पुलिस देगी घर तक सुरक्षा, शुरू हुई नई पहल Bihar News: बिहार से दिल्ली के बीच आज से विशेष ट्रेनों का परिचालन, इन जिलों के लोगों को बड़ी राहत Bihar teacher attendance fraud : पुरानी फोटो से अटेंडेंस बनाने वाले शिक्षक हो जाएं सतर्क, शिक्षा विभाग ने DEO को लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया Bihar ADR report: अनंत सिंह से मनीष कश्यप तक, कई दिग्गजों पर गंभीर केस, ADR ने उठाए सवाल; दलों ने नहीं बताया टिकट देने का कारण Vande Bharat Sleeper Train : देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन दिसंबर में शुरू, दिल्ली–पटना के बीच तेज रफ्तार नाइट जर्नी का मिलेगा नया अनुभव बिहार में ठंड का सितम शुरू: पछुआ हवा ने बढ़ाई शीतलहर की आशंका, तापमान में जबरदस्त गिरावट Bihar Crime News: 10 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन अपराधी अरेस्ट, बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई Bihar News: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर के बाद चाय दुकान में घुसा तेज रफ्तार हाइवा, बाल बाल बची लोगों की जान
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 19 Oct 2024 06:56:06 PM IST
- फ़ोटो
DESK: भारत और पाकिस्तान के सियासी रिश्ते भले ही ठीक न हों लेकिन दोनों देश के लोगों के रिश्ते अब भी काफी मजबूत हैं। उत्तर प्रदेश के जौनपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है। यहां एक बीजेपी नेता के बेटे की शादी लाहौर की रहने वाली पाकिस्तानी लड़की के साथ तय हुई थी लेकिन वीजा नहीं मिला तो दोनों का ऑनलाइन निकाह करा दिया गया।
दरअसल, पूरा मामला जौनपुर के मखदूमशाह अढहन इलाके का है, जहां बीजेपी सभासद सहसीन शाहिद ने अपने बड़े बेटे मो.अब्बास की शादी करीब एक साल पहले अपने पाकिस्तान के रिश्तेदार अंदलीप जहारा से फिक्स कर दी थी। शादी करने के लिए पाकिस्तान जाने के लिए वीजा के लिए आवेदन दिया था। शादी की तारीख भी आ गई लेकिन वीजा नहीं मिल सका। इसी बीच लड़की की मां की तबीयत बिगड़ गई और उसे आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा।
जिसके बाद बीजेपी नेता ने लाहौर फोन लगाया और ऑनलाइन शादी करने का फैसला ले लिया। आखिरकार शुक्रवार को तहसीन बारात लेकर कल्ली मरहूम इमामबाड़ा में बारात लेकर पहुंचे, जहां दोनों देशों के मौलवियों ने ऑनलाइन निकाह करा दिया। निकाह के बाद दूल्हे मो. अब्बास ने दुल्हन को लाहौर से भारत लाने के लिए वीजा अप्लाई कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वीजा मिल जाएगा और पाकिस्तान की लड़की दुल्हन बनकर भारत पहुंच जाएगी।