ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

क्या कॉमन सिविल कोड की तरफ बढ़ रही मोदी सरकार? BJP ने सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

DELHI : अपनी दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बड़े फैसले ले रही मोदी सरकार क्या बजट सत्र में कॉमन सिविल कोड को लाने वाली है? इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। संसद के बजट सत्र

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : अपनी दूसरी पारी में ताबड़तोड़ बड़े फैसले ले रही मोदी सरकार क्या बजट सत्र में कॉमन सिविल कोड को लाने वाली है? इसे लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। संसद के बजट सत्र के पहले हिस्से का आज अंतिम दिन है। पार्टी ने अपने सांसदों के लिए आज व्हिप जारी किया है। बीजेपी ने अपने सांसदों को सदन में मौजूद रहने को कहा है।

बीजेपी ने सभी लोकसभा और राज्यसभा के अपने सांसदों को व्हिप जारी किया, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर कयासों का बाजार गर्म होने लगा. ट्विटर पर लोग यूनिफॉर्म सिविल कोड से लेकर दिल्ली को लेकर कुछ बड़े फैसले पर चर्चा करने लगे.

सोशल मीडिया पर लोग इसे बीजेपी के पहले के व्हिप से भी जोड़कर देख रहे हैं. दसअसल इससे पहले बीजेपी ने जब-जब बड़ा फैसला लिया है, उसके पहले अपने सांसदों के लिए व्हिप जारी किया है. जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटना, राम मंदिर के लिए ट्रस्ट के नाम का ऐलान के साथ ही नागरिकता संशोधन एक्ट के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ था.

हालांकि बजट सत्र के पहले हिस्से का आज आखिरी दिन है और आज ही दोनों सदन में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पर हुई चर्चा का जवाब देंगी. जिसे लेकर पार्टी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी किया है.  जिसमें सभी सदस्यों को सदन में उपस्थित रखने को कहा गया और सरकार का समर्थन करने को कहा गया है.