ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

BJP की केंद्रीय टीम कल पटना में, लाठीचार्ज मामले की करेगी जांच, मृतक के परिजनों से भी करेंगे मुलाकात

PATNA: बीजेपी की केंद्रीय टीम कल 15 जुलाई को पटना आ रही है। सुबह 10 बजे बीजेपी की केंद्रीय टीम पटना एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहां से सीधे टीम के सदस्य पीएमसीएच जायेंगे। पीएमसीएच के

BJP की केंद्रीय टीम कल पटना में, लाठीचार्ज मामले की करेगी जांच, मृतक के परिजनों से भी करेंगे मुलाकात
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:  बीजेपी की केंद्रीय टीम कल 15 जुलाई को पटना आ रही है। सुबह 10 बजे बीजेपी की केंद्रीय टीम पटना एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहां से सीधे टीम के सदस्य पीएमसीएच जायेंगे। पीएमसीएच के बाद आईजीआईएमएस, एलएनजेपी हॉस्पिटल भी जाएंगे। बीजेपी के कार्यालय में घायलों से केंद्रीय जांच टीम के सदस्य मुलाकात करेगी। 3 बजे केंद्रीय टीम के सदस्य प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। जिसके बाद जहानाबाद के कल्पा गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। जहानाबाद में दिवंगत बीजेपी नेता विजय सिंह के परिजनों से मिलेंगे और उनसे पूरी घटना की जानकारी लेंगे।


भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) ने गुरुवार 13 जुलाई को बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज की घटना की जांच के लिए टीम का गठन किया है। प्रशासन की बबर्रता एवं राज्य सरकार के तानाशाही रवैये की जेपी नड्डा ने घोर निन्दा की है। साथ ही पुलिस लाठीचार्ज में मारे गये पार्टी कार्यकर्ता विजय सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस द्वारा किये गये इस लाठीचार्ज में कई वरिष्ठ नेता एवं पार्टी के कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इस घटना की जांच के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है।


इस जांच समिति में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास, सांसद मनोज तिवारी, सांसद विष्णु दयाल राम और सांसद सुनीता दुग्गल को शामिल किया गया है। बीजेपी की यह चार सदस्यीय टीम पटना आएगी और लाठीचार्ज की घटना की जांच कर जांच रिपोर्ट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेंगे। जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष इस जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेंगे।

BJP की केंद्रीय टीम कल पटना में, लाठीचार्ज मामले की करेगी जांच, मृतक के परिजनों से भी करेंगे मुलाकात


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता