ब्रेकिंग
मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितकरबिगहिया से अगवा युवक का अथमलगोला में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम Bihar Top 10 News: सम्राट चौधरी के बड़े फैसले, बारिश से हाहाकार, जमीन रजिस्ट्री के नए नियम और बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा उलटफेर समेत 10 बड़ी खबरेंलाल किले को बम से उड़ाने की मिली धमकी, दिल्ली में हाई अलर्ट

बीजेपी की हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति को अंतिम चरण में भी जनता देगी मात : मुकेश सहनी

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। औरंगाबाद, भभुआ, रोहतास, बक्सर और पटना में चु

बीजेपी की हिन्दू-मुस्लिम की राजनीति को अंतिम चरण में भी जनता देगी मात : मुकेश सहनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और पूर्वमंत्री मुकेश सहनी ने महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। औरंगाबाद, भभुआ, रोहतास, बक्सर और पटना में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि एक जून को चुनाव के अंतिम चरण का मतदान होना है। छह चरणों के चुनाव में बिहार के मतदाताओं ने भाजपा के हिन्दू-मुसलमान की राजनीति को नकार दिया है। सातवें चरण में भी भाजपा की इस बांटने वाली राजनीति को मात देना है। 


मुकेश सहनी बुधवार को बक्सर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और पटना में अलग-अलग चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज संविधान की ताकत है कि एक मछुआरा यहां भाषण दे रहा है। लेकिन आज इसी संविधान को समाप्त कर नया संविधान लाने की साजिश की जा रही है। इसके लिए उन्होंने लोगों से संघर्ष करने का आह्वान किया।  


हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पता नहीं कि जबतक पिछड़ा वर्ग का एक भी बच्चा है तबतक यह संविधान को न कोई समाप्त कर सकता है और न ही संविधान बदल सकता है। 'सन ऑफ मल्लाह' के नाम से चर्चित मुकेश सहनी ने कहा कि आज हम संघर्ष करेंगे तभी आने वाली पीढ़ी को हम खुशहाल जिंदगी दे सकेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा द्वारा पैसे के बल पर आज जनता द्वारा चुने गए एमएलए, एमपी को खरीदकर उस सरकार को गिरा दिया जाता है। यह जनता का अपमान है।


उन्होंने लोगों से महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजय बनाने की अपील करते हुए कहा कि आज जो सरकार केंद्र में है, वह सरकार गरीबों की नहीं, अमीरों की सरकार है। और जब केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तब गरीबों की समस्याओं का हल उनके दरवाजे पर ही मिलेगा। उन्होंने कहा कि आपका दिया गया एक-एक वोट राहुल गांधी जी और लालू प्रसाद जी को मजबूती प्रदान करेगा।

टैग्स