ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

BJP के 62 नेताओं के खिलाफ नामजद और 7-8 हजार अज्ञात पर केस दर्ज, पुलिस ने इन्हें बनाया आरोपी

PATNA: गुरुवार को विधानसभा मार्च में शामिल हुए बीजेपी के 62 नेताओं समेत 7-8 हजार अज्ञात के खिलाफ बिहार पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाली थाने में दर्द एफआईआर में पुलिस ने इस

BJP के 62 नेताओं के खिलाफ नामजद और 7-8 हजार अज्ञात पर केस दर्ज, पुलिस ने इन्हें बनाया आरोपी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: गुरुवार को विधानसभा मार्च में शामिल हुए बीजेपी के 62 नेताओं समेत 7-8 हजार अज्ञात के खिलाफ बिहार पुलिस ने केस दर्ज किया है। कोतवाली थाने में दर्द एफआईआर में पुलिस ने इस मामले में बीजेपी के 62 नेताओं को नामजद किया है। बीजेपी नेताओं पर आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर हंगामा किया। सरकारी काम में बाधा डालने के साथ ही पुलिस के साथ मारपीट, हमला और पत्थरबाजी का आरोप बीजेपी नेताओं पर लगाया गया है।


दरअसल, शिक्षक बहाली में गड़बड़ी, 10 लाख नौकरी और भ्रष्टाचार के मामले को लेक बीजेपी ने गुरुवार को विधानसभा मार्च निकाला था। जैसे ही बीजेपी का मार्च डाकबंगला चौराहा पर पहुंचा पुलिस ने उसे रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने मार्च को रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरा पुलिस की तरफ से वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए। इसके बाद डाकबंगला चौराहे इलाके में अफरा तफरी मच गई थी। 


मजिस्ट्रैट के बयान के आधार पर पुलिस ने कोतवाली थाने में 62 बीजेपी नेताओं के खिलाफ नामजद और हजारों अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर  आरोप है कि उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के साथ ही हंगामा, पत्थरबाजी की। मार्च में शामिल तारकिशोर प्रसाद, रेनू देवी, सांसद सुशील कुमार सिंह, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, शाहनवाज हुसैन, मंगल पांडे समेत कई बड़े बीजेपी नेताओं को अभियुक्त बनाया गया है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता