1st Bihar Published by: 7 Updated Jun 28, 2019, 7:53:44 PM
- फ़ोटो
PATNA : राजधानी के एक घर में जन्मदिन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गई जब बर्थ डे के दिन अपने दोस्तों के साथ नहाने गए बच्चे की गंगा में डूबने से मौत हो गई. हादसे के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है. मां-बाप का रो रोकर बुरा हाल हो गया है. पूरी घटना पीरबहोर थाना इलाके की है. बताया जा रहा है कि 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले ऐश्वर्य कुमार की आज 17वां जन्मदिन था लेकिन उसकी मौत से घर की खुशियां मातम में बदल गई गई. बताया जा रहा है कि उसके मां बाप उसे जन्मदिन की बधाई देने के लिए फोन कर रहे थे तभी उन्हें यह मनहूस खबर सुनने को विवश होना पड़ा. ऐश्वर्य अपने दोस्तों के साथ गंगा नदी में नहाने गया था. पानी में ही डूबने से उसकी मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या कुमार पटना में रहकर कंपटीशन की तैयारी करता था. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पटना से राजन सिंह की रिपोर्ट