ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

क्लास रूम में शिक्षक ने छात्रा के साथ किया रेप, नोट्स देने के बहाने बुलाया था स्कूल

DESK: शिक्षक ने अपनी छात्रा को नोट्स देने के बहाने स्कूल बुलाया. जब वह स्कूल पहुंची तो शिक्षक ने उसके साथ रेप किया. किसी तरह से रोते हुए छात्रा उसके चंगुल से भागी और ग्रामीणो

क्लास रूम में शिक्षक ने छात्रा के साथ किया रेप, नोट्स देने के बहाने बुलाया था स्कूल
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  शिक्षक ने अपनी छात्रा को नोट्स देने के बहाने स्कूल बुलाया. जब वह स्कूल पहुंची तो शिक्षक ने उसके साथ रेप किया. किसी तरह से रोते हुए छात्रा उसके चंगुल से भागी और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी. यह घटना छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव की है. 

शिक्षक को ग्रामीणों ने पीटा

छात्रा ने जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी तो ग्रामीणों ने स्कूल को घेर लिया. शिक्षक को पकड़कर ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी. पिटाई के बाद ग्रामीणों ने उससे पुलिस के हवाले कर दिया है. शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

अकेली थी छात्रा

चंवरढाल स्कूल में पदस्थ शिक्षक दुर्गेश यादव ने हायर सेकंडरी की छात्रा को नोट्स देने के बहाने फोन किया और कहा कि और लड़कियां नोट्स लेने आ रही है. तुम भी आ जाओ, नहीं तो स्कूल बंद हो जाएगा. जब वह पहुंची तो देखा की स्कूल में सिर्फ वही लड़की है. स्कूल में शिक्षक के अलावा कोई भी मौजूद नहीं था. इस दौरान आरोपी शिक्षक ने उससे क्लास रूम में ले जाकर उसके धमकी दिया और उसके साथ रेप किया. छात्रा के माता पिता बाजार गए थे. जब आए तो उनको घटना की जानकारी हुई. वह बेटी को लेकर थाना पहुंचे और आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया.

टैग्स