ब्रेकिंग
बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....बिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....

बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल

PATNA CITY: पटना सिटी में फिर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। पटना सिटी में एक के बाद एक हत्या की वारदात से इलाके लोग भी काफी दहशत में है और पुलिस से कार्रवाई करने क

बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत का माहौल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी में फिर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। पटना सिटी में एक के बाद एक हत्या की वारदात से इलाके लोग भी काफी दहशत में है और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। आए दिन हो रही हत्या की घटना से लोग काफी परेशान हैं।


पटना सिटी में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। अपराधी इतने बेखौफ है कि एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है ऐसा लगता है कि अपराधियों को पुलिस का खौफ ही नहीं है। ताजा मामला पटना सिटी से निकलकर सामने आई है जहां पर देरशाम अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।


मामला पटना सिटी के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शनिचरा मंदिर ईरगाह के पास की है जहां पर बाइक पर सवार युवक की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने बाइक सवार को बैक टू बैक कई गोली उसके शरीर में दाग दी है। हालांकि मौके वारदात से दो खोखे भी मिले हैं। 


घटनास्थल तीन थाना क्षेत्रों का बॉर्डर है जहां यह घटना हुई है। जिसकी वजह से तीन थानों की पुलिस मौके वारदात पर पहुंची है। कई घंटे तक युवक की लाश सीमा विवाद में यू ही पड़ी रही। घटनास्थल पर आलमगंज,सुल्तानगंज और बहादुरपुर थाने की पुलिस पहुंची थी लेकिन जब सीमा विवाद सुलझा तब जाकर यह स्पष्ट हुआ कि घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र में हुई है। बहादुरपुर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। अभी तक ना तो शव की पहचान हो पाई है और ना ही घटना के कारणों का ही पता चल पाया है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता