ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

बाइक सवार अपराधियों का तांडव, सीएसपी संचालक के साथ की लूटपाट

SITAMARHI : <span style=

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SITAMARHI : सीतामढ़ी में अपराधियों का तांडव जारी है. पुलिसिया कार्रवाई को धता बता हुए एक बार फिर अपराधियों ने एक घटना को अंजाम दिया है. मामला परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर गिसारा रोड में हरपुरसारी कब्रिस्तान के समीप का है, जहां बेखौफ बाइक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी संचालक से सवा दो लाख रुपये लूट लिए. 


पीड़ित का नाम गिसारा गांव निवासी विकास कुमार बताया जा रहा है. लूटपाट के बाद जैसे ही अपराधी भागने लगे तो पीड़ित ने शोर मचाया जिसके बाद ग्रामीणों ने कुछ दूर तक अपराधियों का पीछा किया लेकिन अपराधी भागने में सफल रहे. 


मामले की सूचना परसौनी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई है और अपराधियों के पकड़े जाने की बात कह रही है. पीड़ित का बयान दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता