ब्रेकिंग
पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड' पूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपहाईटेंशन तार की चपेट में आए मकान मालिक समेत तीन लोग, निर्माण कार्य के दौरान हुआ बड़ा हादसाहर्ष फायरिंग केस में दोषी BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर फैसला सुरक्षित, शनिवार को आएगा कोर्ट का अंतिम निर्णय; मिलेगी राहत या जाएंगे जेल?टेंडर घोटाला : BAS अफसर मुमुक्ष चौधरी के खिलाफ 'निगरानी' ने 4 माह पूर्व ही रेड में 2 करोड़ रू मिलने की दी थी जानकारी, जेल जाने के बाद अब हुए 'सस्पेंड'

बिजली कटने के नाम पर बड़ा फ्रॉड, पटना में एक महीने में 50 लाख की ठगी

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. भोले-भाले लोगों को अपना निशाना बनाने के लिए वे अलग-अलग तरकीब बनाकर ठगी करने लगे हैं. हाल के कुछ महीनों में लगभग हर दिन साइब

बिजली कटने के नाम पर बड़ा फ्रॉड, पटना में एक महीने में 50 लाख की ठगी
First Bihar
3 मिनट

PATNA: बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है. भोले-भाले लोगों को अपना निशाना बनाने के लिए वे अलग-अलग तरकीब बनाकर ठगी करने लगे हैं. हाल के कुछ महीनों में लगभग हर दिन साइबर फ्रॉडों ने बिजली कनेक्शन कटने की बात कहकर ठगी शुरू कर दी गई है. पुलिस के साइबर सेल की रिपोर्ट की मानें तो एक महीने में सिर्फ पटना जिले में साइबर अपराधियों ने बिजली कनेक्शन कटने के नाम पर लोगों से 50 लाख से ज्यादा पैसे उड़ा लिए.



ऐसी घटना लगातार हो रही है, जिसे नियंत्रित करने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी इओयू में शिकायत की थी. लोगों को जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा लोगों से कई बार अपील भी की जा चुकी है कि बिजली कनेक्शन कटने के झांसे में न फंसे, इसके बाद भी इस तरह की शिकायतें मिल रही है. आमतौर पर किसी भी घर का बिजली कनेक्शन बुजुर्ग के नाम पर ही रहता है. बिजली बिल में बुजुर्ग का मोबाइल नंबर भी दिया रहता है. बिजली बिल में दिये गये मोबाइल नंबर की जानकारी साइबर बदमाशों तक किसी न किसी माध्यम से पहुंच जा रही है.


ये अपराधी इतने शातिर होते हैं कि किसी को फोन या मेसेज कर यह बताते हैं कि आपने जो रिचार्ज करवाया है, उसकी वैलिडिटी खत्म हो गई है. अगर जल्द दोबारा रिचार्ज नहीं किया, तो आज रात ही कनेक्शन काट दिया जायेगा. ऐसे लोगों के पास साइबर ठग मैसेज कर एक नंबर भेजते हैं, जिस पर कॉल कर मामले को सुलझाने की सलाह दी जाती है.  नंबर पर बिजली ग्राहक द्वारा कॉल करते ही साइबर बदमाश बिजली कंपनी के अधिकारी बन जाते हैं और उन्हें बिजली बिल से जुड़ी जानकारी देते हैं, ताकि ग्राहक को विश्वास हो जाए. ग्राहक के झांसे में आते ही साइबर बदमाश उसके फोन पर एक ऐसा एप डाउनलोड करवा देते हैं, जिससे बाद वे आसानी से उनके मोबाइल फोन के सिस्टम में प्रवेश कर सकें. इसके बाद वे अकाउंट से राशि उड़ा लेते है. 

टैग्स