1st Bihar Published by: Updated Feb 25, 2022, 11:46:54 AM
- फ़ोटो
PATNA : भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य की आर्थिक अपराध इकाई ने आज एक बार फिर से बड़ा एक्शन लिया है. आर्थिक अपराध इकाई ने बिहटा के सीओ रह चुके विजय कुमार के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. इस छापेमारी के पहले आर्थिक अपराध इकाई की तरफ से केस दर्ज किया जा चुका है. बिहटा के सीओ रह चुके विजय कुमार के ऊपर बालू माफिया के साथ गठजोड़ और भ्रष्टाचार के आरोप हैं.
बिहटा के तत्कालीन सीओ विजय सिंह भोजपुर के रहने वाले हैं. आरा शहर से सटे अनांइट गांव में उनका पैतृक घर है, यहां पर भी छापेमारी की जा रही है. शुरुआती छापेमारी में विजय सिंह की अकूत संपत्ति के बारे में जांच एजेंसी को सुराग मिला है. हालांकि छापेमारी के बाद ही अंतिम तौर पर एजेंसी कुछ कह पाने की स्थिति में होगी.
विजय कुमार के पटना स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की गई है. उनके ऊपर पहले ही विभागीय कार्यवाही की गई थी. बिहटा के सीओ रहते हुए बालू माफिया के साथ उन पर सांठगांठ का आरोप लगा था.