ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

बिहार: युवक ने खुद के सिर में मारी गोली, पारिवारिक कलह में दे दी जान

ARARIA: अररिया में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक पिछले कुछ दिनों से परिवार में चल रहे कलह से परेशान था और हताशा में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना रानीगं

बिहार: युवक ने खुद के सिर में मारी गोली, पारिवारिक कलह में दे दी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: अररिया में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक पिछले कुछ दिनों से परिवार में चल रहे कलह से परेशान था और हताशा में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना रानीगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार की है।


युवक की पहचान रानीगंज नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार निवासी सुशील कुमार के बेटे आशीष नायक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आशिष का किसी बात को लेकर अपने ही परिवार के लोगों से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। घरेलू विवाद से परेशान आशीष ने खुद के सिर में गोली दाग दी।


इस घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन खून से लथपथ आशीष को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।