ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार : विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रुकवाने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, ASI का तोड़ा हाथ

SIWAN : बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार पुलिस प्रसाशन पर हमला की ख़बरें निकल कर सामने आती रहती है। इसके रोकथाम को लेकर लगातार मीटिंग कर नई - नई योजनाएं बनाई जा रही है। इसके बाबज

बिहार : विवादित जमीन पर निर्माण कार्य रुकवाने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, ASI का तोड़ा हाथ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार में पिछले कुछ दिनों से लगातार पुलिस प्रसाशन पर हमला की ख़बरें निकल कर सामने आती रहती है। इसके रोकथाम को लेकर लगातार मीटिंग कर नई - नई योजनाएं बनाई जा रही है। इसके बाबजूद इसपर कंट्रोल नजर नहीं आ रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आ रहा है। जहां भूमि विवाद का निपटारा करने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया गया है। जिसमें एक ASI का हाथ टूट गया है। 


दरअसल, सिवान के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में विवादित भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाने गए एएसआई पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। इस  हमले में एएसआई भुवनेश्वर सिंह का हाथ टूट गया। जवानों की मदद से एएसआई को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज करवाया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने इस मामले में एक और अरेस्ट कर लिया है। 


वहीं, इस घटना के बाद घायल एएसआइ के आवेदन पर प्राथमिकी की गई है। एएसआई भुवनेश्वर सिंह ने आवेदन में बताया है कि- हथौड़ा गांव में एक विवादित भूमि पर सिवान न्यायालय द्वारा 28 जून तक किसी प्रकार के निर्माण कार्य करने पर रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद जावेद अख्तर द्वारा जबरन निर्माण कराया जा रहा था। 


एएसआई ने बताया कि निर्माण कार्य की सूचना पर मैं दलबल के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचा और 28 जून तक कार्य रोकने की बात कही। इसे सुनते ही जावेद अख्तर एवं उनके समर्थकों में पुलिस बल के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज शुरू कर दी। इस दौरान जावेद ने उनपर लाठी से हमला कर दिया। इससे दाहिना हाथ टूट गया है।


इधर, इस घटना के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए जावेद को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, पुलिस बल के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के आरोप में जावेद एवं दस अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जावेद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।