ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

बिहार विधानसभा की कार्यवाही: अवध बिहारी चौधरी ने स्पीकर की कुर्सी छोड़ी, अब उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी चलाएंगे सदन

PATNA: बिहार विधानसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविस्वास प्रस्ताव के पारित होने के बाद अवध बिहारी चौधरी को आखिरकार अध्यक्ष की कुर्सी छोड़नी पड़ी। स्पीकर के खिलाफ सदन में लाए

बिहार विधानसभा की कार्यवाही: अवध बिहारी चौधरी ने स्पीकर की कुर्सी छोड़ी, अब उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी चलाएंगे सदन
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविस्वास प्रस्ताव के पारित होने के बाद अवध बिहारी चौधरी को आखिरकार अध्यक्ष की कुर्सी छोड़नी पड़ी। स्पीकर के खिलाफ सदन में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 38 से अधिक सदस्यों ने खड़े होकर अपनी सहमति जताई जिसके बाद अवध बिहारी चौधरी ने अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ दी और अब जबतक नए अध्यक्ष नहीं बनाए जाते हैं तबतक उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी सदन का संचालन करेंगे।


दरअसल, बिहार में सत्ता परिवार्तन के बावजूद आरजेडी कोटे से स्पीकर बने अवध बिहारी चौधरी स्पीकर की कुर्सी छोड़ने को तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा था कि जो नियम है और इसके साथ ही जो आवश्कता होगी और कानून हो कहेगा उसके अनुसार काम करुंगा। उन्होंने कहा था कि विधानसभा संचालन की जो नियमावली बनी हुई है उससे 1 इंच ना दाहिने ना बाएं उसी के अनुसार में काम करूंगा।देश में संविधान है और संविधान में जो अनुच्छेद है उसके तहत काम करेंगे। 


अवध बिहारी चौधरी ने ऐलान किया था कि वे स्पीकर के पद से इस्तीफा नहीं देंगे और उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेंगे। विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर अवध बिहारी चौधरी के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया, जिसपर तीन तीहाई सदस्यों ने अपनी सहमति दी, जिसके बाद अवध बिहारी चौधरी को स्पीकर की कुर्सी छोड़नी पड़ी।