ब्रेकिंग
बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचारबिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल देखिये, 3 दिन से लिफ्ट खराब, मरीजों को कंधे पर उठाकर वार्ड पहुंचाने की नौबतBihar Top News: बंटी हत्याकांड से लेकर बांकीपुर उपचुनाव तक, पढ़ें दिनभर की 10 बड़ी खबरेंबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के स्टार प्रचारकों में मनोज तिवारी, पवन सिंह और मैथिली ठाकुर शामिल, 40 नामों की सूची जारीihar Transfer-Posting: बिहार सरकार ने बदले तबादला आदेश... कई अफसरों का ट्रांसफर रद्द, जानें...बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सम्राट चौधरी और नितिन नबीन करेंगे प्रचार

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा, अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग

PATNA : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी सदस्यों का जोरदार हंगामा देखने को मिला। जैसे ही 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी दलों ने प्रश्नोत्तरकाल के दौरान

बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी हंगामा, अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी सदस्यों का जोरदार हंगामा देखने को मिला। जैसे ही 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्षी दलों ने प्रश्नोत्तरकाल के दौरान जमकर हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष लगातार सदस्यों से अपनी जगह पर बैठने की अपील करते रहे। विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा सदस्यों को लगातार चेतावनी देते रहे कि कार्यवाही को बाधित करने वाले लोगों को सदन से बाहर कर दिया जाएगा लेकिन विपक्षी दलों के सदस्य अग्निपथ स्कीम के खिलाफ लगातार हंगामा करते रहे।


विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विपक्षी दलों के सदस्य लगातार अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे थे हालांकि इसी बीच विधानसभा की कार्यवाही चलती रही। विपक्ष के सदस्यों का आरोप था कि केंद्र सरकार छात्र और युवाओं की भावना के साथ खिलवाड़ कर रही है और इस योजना के माध्यम से देश को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा सदस्यों से सदन की गरीमा बरकरार रखने की लगातार अपील कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जनहित के कई प्रश्न सूचिबद्ध हैं, प्रश्नोत्तरकाल को चलने दें। राज्यहित में प्रश्नों को सुनें और सदन में अराजगता न फैलाएं लेकिन विपक्ष के सदस्य जोरदार हंगामा करते रहे।