ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र: सदन के भीतर विपक्ष का जोरदार हंगामा, मार्शल आउट के बाद BJP ने किया किया वॉकआउट

PATNA: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद स्पीकर क

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र: सदन के भीतर विपक्ष का जोरदार हंगामा, मार्शल आउट के बाद BJP ने किया किया वॉकआउट
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन भी विपक्ष ने जोरदार हंगामा किया है। सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बीजेपी विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसके बाद स्पीकर के आदेश पर बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा और बीजेपी विधायक शैलेंद्र पांडे को मार्शल ने सदन से बाहर निकाल दिया।इसके बाद बीजेपी के सभी विधायक वेल में आ गए और बाद में बीजेपी के विधायक सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर बाहर निकल गए।


दरअसल, सदन की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही बीजेपी ने 10 लाख सरकारी नौकरी का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदन में पूछा कि सरकार के 10 लाख नौकरी के वादे का क्या हुआ? समान काम समान वेतन का क्या हुआ? इसके बाद स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष को बात खत्म करने का आदेश दिया। जिसके बाद बीजेपी विधायक फिर से वेल में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद स्पीकर ने सभी को वेल से हटाने का आदेश मार्शल को दिया।


उसके बाद स्पीकर ने संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी को कहा कि वे अपने स्तर से प्रस्ताव दें, इस तरह से सदन नहीं चलेगा। इसपर संसदीय कार्यमंत्री विजय चौधरी ने कहा कि आसन और सदन के प्रति जो विधायक सम्मान नहीं रखते, सरकार चाहती है कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। इसके बाद बीजेपी विधायक कुर्सी पर खड़े होकर हंगामा करने लगे। स्पीकर बार बार बीजेपी विधायकों को चेतावनी देते रहे बावजूद वे हंगामा करते रहे।


इसी बीच स्पीकर की नजर हाथ में कागज लेकर हंगामा कर रहे बीजेपी विधायक शैलेन्द्र पांडे पर पड़ी और स्पीकर ने आदेश दिया कि मार्शल उनकी हाथ से कागज ले लें। इसके बाद बीजेपी विधायक सदन से वाक आउट कर गए। जिसपर स्पीकर ने कहा कि आपको जनता से कोई मतलब नहीं है। लोकतंत्र की हत्या करने वाले ये लोग हैं इसलिए इन लोगों को सदन में रहने और काम करने का कोई हक नहीं है। देश विरोधी संविधान विरोध हरकत कर रहे है इसलिए बाहर चले गए। जो हंगामा कर रहे है असंसदीय शब्द का इस्तेमाल कर रहे है उन्हे बाहर करें।

बिहार विधानसभा का मानसून सत्र: सदन के भीतर विपक्ष का… | FirstBihar