ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्टBihar News : बांकीपुर में आज होगा बड़ा चुनावी शक्ति प्रदर्शन! प्रशांत किशोर और भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा एक साथ भरेंगे नामांकनBihar News: अब सड़क नहीं, हेलीकॉप्टर से घूमिए बिहार! पटना से राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर की उड़ान, किराया जानकर चौंक जाएंगेBihar News : NEET फर्जीवाड़े में बड़ा अपडेट! 72 घंटे की पूछताछ के बाद 29 आरोपी भेजे गए जेलBihar News : बीच सफर में खराब हुई रांची-पटना वंदे भारत, मालगाड़ी के इंजन से पहुंची पटना; यात्रियों ने झेली 9 घंटे की फजीहतBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम! 19 जिलों में बारिश की चेतावनी, इन 6 जिलों में ठनका का हाई अलर्ट

बिहार विधानमंडल मानसून सत्र : आज भी हंगामे का भेंट चढ़ सकती है सदन की कार्यवाही, BJP करेगी विधानसभा का घेराव

PATNA : बिहार में मानसून सत्र के चौथे दिन भी विधानसभा और विधान परिषद में जोरदार हंगामे के आसार है। भाजपा चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से इस्तीफे और नियोजित शिक्षकों को राज्य

बिहार विधानमंडल मानसून सत्र : आज भी हंगामे का भेंट चढ़ सकती है सदन की कार्यवाही, BJP करेगी विधानसभा का घेराव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में मानसून सत्र के चौथे दिन भी विधानसभा और विधान परिषद में जोरदार हंगामे के आसार है। भाजपा चार्जशीटेड डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से इस्तीफे और नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग को लेकर सदन में हंगामा कर सकती है इसलिए हाजा आज भी सदन की कार्यवाही बाधित होने की संभावना है।


मिली जानकारी के अनुसार, विधानमंडल मानसून सत्र में पिछले तीन दिनों से बीजेपी लगातार सदन में सरकार को घेर रही है। आलम यह है कि मानसून सत्र के पिछले तीन दिनों में विधानसभा की कार्यवाही महज 60 से 70 मिनट तक ही चल पाया है। हालांकि, सरकार इसे विपक्ष की साजिश बता रही है। सरकार का कहना है कि विपक्ष को जनता की समस्या से कोई मतलब ही नहीं है। यही वजह है कि वो सदन में चर्चा करना नहीं चाहते हैं। 


मालूम हो कि, गुरूवार यानी आज सदन में प्रश्नोत्तर काल के आलावा नियंत्रक महालेखा परीक्षक से प्राप्त बिहार सरकार का वर्ष 2019-20, वर्ष 2020-21 के स्थानीय निकायों पर वार्षिक तकनीकी निरीक्षण प्रतिवेदन और वर्ष 2021-22 के लिए राज्य के वित्त प्रतिवेदन की प्रति सदन में रखी जाएगी। इसके साथ ही बिहार लोक सेवा आयोग के वर्ष 2019-20 और 2020-21 के वार्षिक प्रतिवेदन की प्रति सदन में रखी जाएगी। 


आपको बताते चलें कि, विधानसभा में लैंड फॉर जॉब्स मामले में बीजेपी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का इस्तीफा मांग रही थी। इसको लेकर उपमुख्यमंत्री ने जवाब दिया और कहा कि 2017 में चार्जशीट हुई है। 6 साल हो चुके हैं। मुझे उपमुख्यमंत्री की शपथ लेने से क्यों नहीं रोका। अब शपथ लेकर उपमुख्यमंत्री बन गया हूं तो सवाल उठा रहे हैं।