ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

bihar vidhan sabha session 2024: खेतों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का वादा कब पूरा होगा? विधानसभा में माले विधायक ने सरकार से पूछा सवाल

PATNA: विधानसभा के तीसरे दिन का कार्यवाही जारी है। सदन में विपक्ष और पक्ष के सदस्य सरकार से विभिन्न सवालों के जवाब मांग रहे हैं और सरकार की तरफ से विभागीय मंत्री सवालो का जवाब दे र

bihar vidhan sabha session 2024: खेतों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का वादा कब पूरा होगा? विधानसभा में माले विधायक ने सरकार से पूछा सवाल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: विधानसभा के तीसरे दिन का कार्यवाही जारी है। सदन में विपक्ष और पक्ष के सदस्य सरकार से विभिन्न सवालों के जवाब मांग रहे हैं और सरकार की तरफ से विभागीय मंत्री सवालो का जवाब दे रहे है। घोसी के माले विधायक राम बली सिंह यादव ने विधानसभा में सरकार से सवाल पूछा के खेतों में अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का वादा सरकार कबतक पूरा करेगी?


दरअसल, राज्य के कई ऐसे इलाके हैं जहां किसानों के खेत तक पानी नहीं पहुंच रहा है और खेती के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिलने के कारण किसानों को भारी परेशानी हो रही है। घोसी से माले विधायक राम बली सिंह यादव ने माधवपुर में खेतों के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने का मुद्दा सदन में उठाया।


उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि सरकार खेतों के अंतिम छोर तक कबतक पानी पहुंचाने का काम शुरू करेगी। घोसी के माधोपुर में किसानों के खेतों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने का काम अबतक शुरू नहीं किया गया है, जिससे इलाके के किसान भारी परेशानी से गुजर रहे हैं।


सरकार की तरफ से जवाब देते हुए जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि पानी अभी भी जा रहा है। अस्थाई ह्यूम पाइप आउटलेट बनाया गया है। जिससे पानी पहुंचाया जा रहा है। सरकार इसको लेकर पूरी तरह से मुस्तैद है कि जो नहरें हैं उसमें लाइनिंग का काम करा दिया जाए। नहरों को पक्का करा दिया जाए लेकिन उसमें अवरोध हो रहा है।


उन्होंने माले विधायक से कहा कि वह आपका इलाका है, वहां सहयोग करिए कि खेतों के अंतिम छोर तक पूरा पानी पहुंचाया जा सके। मंत्री के जवाब देने के बाद माले विदायक ने कहा कि मंत्री को जिन अधिकारियों ने सूचना दी है कि पानी पहुंच रहा है, यह पूरी तरह से गलत है। वहां पानी जाने की शुरूआत ही नहीं हो सकी है, मंत्री इसकी जांच कराएंगे? 


तब मंत्री ने जबाव देते हुए कहा कि जब से विधायक काम शुरू करा देंगे और जहां तक जांच की बात है तो सरकार इसकी जांच कराएगी और जांच कमेटी में माले विधायक भी रहेंगे।