ब्रेकिंग
नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीरनेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज को बड़ी सौगात: NMC ने 250 MBBS सीटों की दी मंजूरी, इन छात्रों को मिलेगा फायदाCM के कमांडो की पत्नी से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 12 लाख की ठगी, नालंदा से दो साइबर ठग गिरफ्तारबिहार में दर्दनाक हादसा: ब्रेक फेल होने से मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 3 महिला मजदूरों की मौत, कई घायल‘सलवार उतारना, ब्रेस्ट दबाना और..., दुष्कर्म की कोशिश नहीं’: पटना हाई कोर्ट की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; जानिए क्या कहाबिहार में रफ्तार का कहर: स्कूली वैन के नीचे फंसे 11 वर्षीय बच्चे को 2 किलोमीटर तक घसीटता रहा चालक, हालत गंभीर

BJP MLC संजय पासवान ने विधान परिषद की समिति से दिया इस्तीफा, सभापति के फैसले से हैं नाराज

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी के विधान पार्षद संजय पासवान ने विधान परिषद की समिति से इस्तीफा दे दिया है. पिछले दिनों बिहार वि

BJP MLC संजय पासवान ने विधान परिषद की समिति से दिया इस्तीफा, सभापति के फैसले से हैं नाराज
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार के राजनीतिक गलियारे से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बीजेपी के विधान पार्षद संजय पासवान ने विधान परिषद की समिति से इस्तीफा दे दिया है. पिछले दिनों बिहार विधान परिषद की समितियों का पुनर्गठन किया गया था. कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने समितियों का पुनर्गठन करते हुए सदस्यों को अलग-अलग समितियों की जिम्मेदारी दी थी.  लेकिन कार्यकारी सभापति के फैसले से संजय पासवान नाखुश थे और आज उन्होंने समिति छोड़ने का फैसला कर लिया. 


आपको बता देंगे कि बीजेपी के विधान पार्षद संजय पासवान को परिषद की अनुसूचित जाति जनजाति समिति का सभापति बनाया गया था. उन्होंने अपना इस्तीफा परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह को भेज दिया है. कार्यकारी सभापति भी बीजेपी के ही हैं. संजय पासवान की नाराजगी इस बात को लेकर है कि उन्हें अनुसूचित जाति से आने के कारण अनुसूचित जाति जनजाति समिति का सभापति बनाया गया.


उन्होंने इस बात को लेकर नाराजगी जताई है कि जाति और लिंग के आधार पर समितियों के सभापति का चयन हो. संजय पासवान ने कहा कि लगभग एक दशक पहले उन्होंने विधानसभा और लोकसभा का चुनाव अनुसूचित जाति वाली सुरक्षित सीट से नहीं लड़ने का फैसला कर लिया था. लेकिन आज उन्हें इसी वर्ग से आने के कारण अनुसूचित जाति जनजाति समिति का सभापति बनाया गया. 


गुरुवार को समिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे संजय पासवान वहां से नाराज होकर निकल गए थे. इसके बाद उन्होंने इस्तीफा कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह को दे डाला है. संजय पासवान के इस्तीफे के बाद बीजेपी के अंदरूनी सियासत गरमाने की उम्मीद है. 

टैग्स