ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

बिहार : ट्यूशन टीचर की शर्मनाक करतूत, नशीली दवा पिलाकर लड़की के साथ करता था गंदा काम

NALANDA : शिक्षक और छात्रा के पवित्र रिश्ते के शर्मसार करने वाली घटना नालंदा से सामने आई है। यहां एक कलयुगी शिक्षक ने छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत किया है। आरोपी शिक्षक ने शरबत में न

बिहार : ट्यूशन टीचर की शर्मनाक करतूत, नशीली दवा पिलाकर लड़की के साथ करता था गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA : शिक्षक और छात्रा के पवित्र रिश्ते के शर्मसार करने वाली घटना नालंदा से सामने आई है। यहां एक कलयुगी शिक्षक ने छात्रा के साथ शर्मनाक हरकत किया है। आरोपी शिक्षक ने शरबत में नशीली दवा पिलाकर छात्रा के साथ गंदी हरकत की। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना रहुई थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि हरनौत थाना क्षेत्र का रहने वाला शिक्षक अमन राज एक छात्रा को ट्यूशन पढ़ाता था। छात्रा हर दिन उसके घर जाकर पढ़ाई करती थी। इसी बीत एक दिन आरोपी शिक्षक अमन राज ने छात्रा के साथ गलत हरकत कर दी। आरोपी ने पहले तो छात्रा को अपनी बातों में फंसाया और बाद में शरबत पिलाने की बात कह उसे नशीली चीज पीला दी। नशे का असर होने के बाद छात्रा ने अपनी सुध बुध खो दिया।


इसके बाद आरोपी ने पीड़ित छात्रा का यौन शोषण किया। बाद में किसी प्रकार छात्रा अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी। बेटी के साथ हैवानियत की खबर मिलने के बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाने में केस दर्ज होते ही पुलिस हरकत मे आई और आरोपी शिक्षक को दबोच लिया।