ब्रेकिंग
पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारापटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारा

बिहार : ट्रक और पिकअप के बीच आमने-सामने की टक्कर, दोनों ड्राइवर की मौत

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिलाता है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है।

बिहार : ट्रक और पिकअप के बीच आमने-सामने की टक्कर, दोनों ड्राइवर की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

AURANGABAD : बिहार में सड़क हादसों के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिलाता है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रक और पिकअप के बीच आमने-सामने की टक्कर में दो ड्राइवर की मौत हो गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, औरंगाबाद के खैरी मोड़ के समीप ट्रक और पिकअप की आमने-सामने की भिड़ंत का है। जहां दोनों की टक्कर में वाहन चालकों की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों ने सरकार से मुआवजे की मांग की है। सड़क हादसे में मृत चालकों में से ट्रक चालक की पहचान औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी 38 वर्षीय नागेंद्र यादव के रूप में की गई है। 


वहीं,  मृतक पिकअप चालक की पहचान पश्चिमी चंपारण बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सेखौना मठ दक्षिण टोला निवासी भुआली राम के 19 वर्षीय पुत्र सूरज राम के रूप में की गई है। यह घटना के बाद दोनों के शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।  मृतक ट्रक चालक नागेंद्र यादव के परिजनों ने 


बताया कि नागेंद्र औरंगाबाद के जसोईया मोड़ स्थित श्रीसीमेंट प्लांट से रविवार की सुबह ट्रक से सीमेंट लेकर अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन स्थित रैक पॉइंट पर जा रहा था। जैसे ही वह ट्रक लेकर खैरी मोड़ के समीप पहुंचा वैसे ही दाउदनगर से औरंगाबाद की तरफ जा रहे बेलगाम सब्जी लदी पिकअप ने सामने से आकर टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों वाहन के चालकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 


इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाना पुलिस को दी है। सूचना के बाद मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजू कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।  जहां उन्होंने दोनों वाहनों में फंसे चालकों को बाहर निकाला और सदर अस्पताल औरंगाबाद भेजा। इसको लेकर मुफस्सिल थाना प्रभारी राजू कुमार ने बताया कि सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने देखते ही दोनों को अमृत घोषित कर दिया।