ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

बिहार: थाने के पास चल रहा था सेक्स रैकेट, नौकरी का झांसा देकर कराया जाता था गंदा काम

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां लड़कियों को नर्स और अन्य नौकरियों का झांसा देकर जबरन देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है.

बिहार: थाने के पास चल रहा था सेक्स रैकेट, नौकरी का झांसा देकर कराया जाता था गंदा काम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां लड़कियों को नर्स और अन्य नौकरियों का झांसा देकर जबरन देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. झपहां बाजार में पुलिस चौकी के सामने सौ मीटर दूरी पर बुधवार को एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने यहां बंधक बनी तीन लड़कियों को छुड़ा लिया है. इसमें एक समस्तीपुर, दूसरी अहियापुर के ही सिपाहपुर और तीसरी भिखनपुरा की रहने वाली है.


जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर की युवती ने देह व्यापार करने से इनकार कर दिया तो उसे घर में बंद कर मारा-पीटा जा रहा था. उसके शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जुट गए. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंचने के बाद सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में महिला के साथ एक युवक को हिरासत में लिया. हिरासत में ली गई महिला ने पूछताछ के दौरान अहियापुर में कई जगहों पर सेक्स रैकेट का अड्डा चलने की बात बताई है. मुक्त कराई गई तीनों युवतियों की पुलिस काउंसिलिंग कर रही है.


पुलिस ने हिरासत में ली गई 50 वर्षीया महिला से इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की. इस आधार पर जीरोमाइल चौक के पास से पुलिस ने दो और युवकों को गिरफ्तार किया है. जिनसे पूछताछ की जा रही है. अहियापुर थानेदार विजय कुमार ने बताया कि नौकरी के लिए रैकेट अलग-अलग शहरों में पर्चा साटता था. बेरोजगार लड़कियां पर्चे पर दर्ज मोबाइल नंबर पर कॉल करती थीं. इसके बाद रैकेट से जुड़े लोग नौकरी देने के बहाने बुलाकर बंधक बना लेते थे. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और तीन युवतियों को मुक्त कराया. मामले की जांच की जा रही है.

टैग्स