ब्रेकिंग
पटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारापटना में पीक आवर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक, ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियानबिहार में NIA की छापेमारी से हड़कंप, मानव तस्करी मामले में कलामुद्दीन से पूछताछ कर रही जांच एजेंसीRTI का गलत जवाब देने पर राज्य सूचना आयोग सख्त, पूर्व सिविल सर्जन पर लगाया 25 हजार का जुर्मानाबिहार के मुंगेर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तानी गैंगस्टर से संपर्क रखनेवाला सद्दाम गिरफ्तार, दिल्ली ब्लास्ट साजिश की जांच तेजBihar Bhumi: रेवेन्यू कोर्ट में चल रहा भौतिक साक्ष्य का खेल, अब से सिर्फ RCMS पोर्टल पर अपलोड पेपर के आधार पर ही केस का होगा निबटारा

बिहार: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे के बाद धू-धू कर जली गाड़ी

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में आए दिन कहीं ना कहीं सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की चौक का है,

बिहार: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे के बाद धू-धू कर जली गाड़ी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में आए दिन कहीं ना कहीं सड़क हादसे हो रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की चौक का है, जहां एक बोलेरो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई और बाइक बीच सड़क पर धू-धूकर जल गई।
 
 

इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक में लगी आग को लोगों ने बुझाने की कोशिश की लेकिन तबतक बाइज जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाने की पुलिस टीम ने घायलों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों घायलों का इलाज़ चल रहा है।


पुलिस ने बोलोरो को जब्त कर लिया है। हादसे में घायल हुए दोनों लोग सरैया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और किसी काम से बाहर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि सुचना प्राप्त हुई थी कि एक बोलोरो और बाइक की टक्कर हुई है। घायल दोनों लोगों को इलाज़ के लिए मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता