Hindi News / news / बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक के चपेट में आए दो लोग,...

बिहार : तेज रफ़्तार ट्रक के चपेट में आए दो लोग, मौके पर हुई मौत

1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Feb 06, 2023, 11:22:15 AM

बिहार :  तेज रफ़्तार ट्रक के चपेट में आए  दो लोग, मौके पर हुई मौत

- फ़ोटो

BHAGALPUR : बिहार में रफ्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर आए दिन किसी न किसी जिलें से सड़क हादसे में मौत की खबर निकल कर सामने आती रहती है। इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रक के चपेट में आने से दो लोगो की मौत हो गई है।


मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पुल पर ट्रक के चपेट में आने से दो लोगो की मौत हुई है। यह घटना उस समय हुआ जब ये दोनों एक बाइक से । भागलपुर से नवगछिया की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ़्तार ट्रक ने इन लोगों को रौंद डाला, जिससे घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई। यह दोनों लोग पति -पत्नी बताए जा रहे हैं।


इधर, इस मामले की जानकारी मिलते ही विक्रमशिला सेतु पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया है। इसको लेकर बताया जा रहा है, मृतक के बाइक में नम्बर प्लेट पर पुलिस लिखा हुआ है। फिलहाल इन लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस की टीम जांच मेन जुटी हुई है।