ब्रेकिंग
बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीबेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारी

बिहार : तेज रफ़्तार हाईवा ने स्कूली ऑटो में मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल हुई एग्जाम देने जा रही 10 लड़कियां; 3 की हालत गंभीर

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा

बिहार : तेज रफ़्तार हाईवा ने स्कूली ऑटो में मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल हुई एग्जाम देने जा रही 10 लड़कियां; 3 की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

AURANGABAD : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा जानकारी औरंगाबाद से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक ऑटो और हाईवा के बीच भीषण टक्कर हो गई। अब तक इस घटना में 10 छात्राएं गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। जिनका इलाज नजदीकी सदर अस्पताल में चल रहा है। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौगढ़ गांव के समीप की है।


मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ है जब एक ऑटो पर सवार होकर सभी गर्ल्स स्टूडेंट अपने गांव से परीक्षा देने औरंगाबाद जा रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार से आ रही नौगढ़ गांव के समीप एक हाइवा ट्रक ने जोरदार की टक्कर मार दी। जिसमें 10 गर्ल्स स्टूडेंट गंभीर रूप से घायल हो गयी है। इस घटना के बाद से पुरे इलाके में अफरा -तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


उधर, इस घटना के बाद  स्थानीय लोगों के सहयोग से आनन फानन में सभी घायल छात्राओं को इलाज हेतु औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें प्रथमिकी उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये बाहर रेफर कर दिया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।