ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: हथियार के साथ तीन शातिर बदमाश अरेस्ट, लूट और छिनतई की वारदातों को देते थे अंजाम

HAJIPUR: वैशाली की गरौल थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। इन शातिर बदमाशों के खिल

बिहार: हथियार के साथ तीन शातिर बदमाश अरेस्ट, लूट और छिनतई की वारदातों को देते थे अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: वैशाली की गरौल थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया है। इन शातिर बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग थानों में लूट और छिनतई के कई मामले दर्ज हैं।


दरअसल, गरौल थाना की पुलिस टीम चैनपुर पुल के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवक सामने से तेजी से आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया लेकिन उन्होंने गाड़ी की स्पीड और बढ़ा दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को खदेड़कर धर दबोचा। पकड़े गए युवकों की पहचान पंकज कुमार, विकास कुमार और रिशु कुमार के रूप में हुई है।


पुलिस ने इनके पास से एक लोडेड कट्टा, एक गोली और चाकू बरामद किया है। पूछताछ के दौरान उन्होंने पुलिस को बताया कि वे लूट और छिनतई की वारदातों को अंजाम देते हैं। 15 मार्च को महुआ थाना क्षेत्र के गरजौल में डकैती की घटना में इन्होने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। गिरफ्तार अपराधियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और पहले भी जेल जा चुके हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता