ब्रेकिंग
ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंपज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार में SHO समेत 10 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, DIG के एक्शन से पुलिस महकमे में हड़कंप; DGP के निर्देश पर हुई कार्रवाईपूर्वी चंपारण में वाटर पार्क भूमि अधिग्रहण पर विवाद बढ़ा, सांसद सुधाकर सिंह ने ट्रैक्टर चलाकर जताया विरोधबिहार के इस जिले में वर्षों से जमे 450 कर्मियों का एक साथ तबादला, DM के फैसले से हड़कंप

बिहार : टायर फटने के बाद बाइक से टकराई कार, हादसे में 4 की मौत, 6 घायल

MADHUBANI : मधुबनी के झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र में मौवाही के समीप NH-57 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब टायर फटने से कार बाइक में जा टकराई. इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 6 ल

बिहार : टायर फटने के बाद बाइक से टकराई कार, हादसे में 4 की मौत, 6 घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

MADHUBANI : मधुबनी के झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र में मौवाही के समीप NH-57 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब टायर फटने से कार बाइक में जा टकराई. इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई. वहीं, 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. गाड़ी के टायर फटने से आसपास के लोग इस तरह डर गए कि उन्हें लगा कि कहीं धमाका हुआ है. वहीं जब जाकर देखा तो कार का टायर फटा हुआ था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया. 


जानकारी के मुताबिक, फुलपरास से बकरीद का जश्न मानकर सभी मनीगाछी अपने घर की ओर जा रहे थे. उसी वक्त मौवाही के पास कार का टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बाइक में जा टकराई. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से दुर्घटना में घायल सभी लोगों को अररिया स्थित एलके मेमोरियल अस्पताल संग्राम में ले जाने लगे. 


घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई. वहीं दो की मौत अस्पताल पहुंचने के बाद हो गई. मृतक की पहचान मुफीदा खातून (51 वर्ष) मनीगाछी जिला दरभंगा के रूप में हुई. वहीं दूसरे मृतक की पहचान रुस्तम अली (35 वर्ष), मोहम्मद अयूब (34 वर्ष) अररिया संग्राम के रहमान गंज का रहने वाले थे. वहीं मो. नजीर आलम जो कि अररिया संग्राम के पुरुलिया के रहने वाले के रूप में पहचान हुई. घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

टैग्स