ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

बिहार: SSB जवान के पिता की बेरहमी से हत्या, पड़ोसियों ने ही पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां आपसी रंजिश को लेकर एक एसएसबी जवान के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पड़ोसियों पर ही लगा है। मृतक का बेटा बथनाहा में एसएसबी में

बिहार: SSB जवान के पिता की बेरहमी से हत्या, पड़ोसियों ने ही पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SUPAUL: खबर सुपौल से आ रही है, जहां आपसी रंजिश को लेकर एक एसएसबी जवान के पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पड़ोसियों पर ही लगा है। मृतक का बेटा बथनाहा में एसएसबी में तैनात है। एसएसबी जवान के पिता घर के बाहर बैठे थे इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले युवक ने लाठी से उनपर हमला बोल दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए एसएसबी जवान के पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतक की पहचान त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर वार्ड नम्बर 2 के निवासी 55 वर्षीय महेंद्र राम के रूप में हुई है। महेंद्र कुमार का बेटा संतोष कुमार राम बथनाहा एसएसबी में तैनात है। बताया जा रहा है कि महेंद्र राम अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले मजनुम पमरिया का बेटा नसीम अचानक लाठी लेकर पहुंच गया और लाठी से वार कर महेंद्र राम को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, वारदात के बाद से आरोपी के घर वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं जबकि आरोपी युवक को विक्षिप्त साबित करने के लिए उसके पैरों में जंजीर लगाकर घर में अकेला छोड़ दिया है हालांकि ग्रामीणों  का कहना है कि इससे पहले कभी भी आरोपी को जंजीर के साथ नहीं देखा है। परिजनों और ग्रामीणों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता